Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक की खबरों के बीच रोमांटिक हुए TV कपल, एक्टर ने बीवी पर लुटाया प्यार

TV Actress Payal Rohatgi: टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी के पति ने तलाक की खबरों के बीच बेहद रोमांटिक स्टाइल में बीवी को जन्मदिन बधाई दी. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Nov 10, 2025 11:29
Share :

TV actress Payal Rohatgi: टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 2’ की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी का आज जन्मदिन है. इस बीच पायल रोहतगी के तलाक की खबरें आने लगीं. इसके पहले कि ये अफवाह और बढ़ें, पति संग्राम सिंह ने इन खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है. मालूम हो कि लंबे वक्त से खबरें थीं कि पायल और उनके पति संग्राम सिंह डिवोर्स होने वाले हैं, लेकिन अब संग्राम सिंह ने वायरल डिवोर्स रूमर्स पर फुल स्टॉप लगाते हुए बीवी के जन्मदिन के मौके पर खूब प्यार लुटाया है. संग्राम ने कई तस्वीरों का एक वीडियो बनाया और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें कई अनसीन और रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिली. वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ कोजी होते हुए एक-दूसरे की बाहों में पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं.

इसके साथ ही संग्राम सिंह ने एक कैप्शन में लिखा, ‘प्रिय पत्नी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…’

---विज्ञापन---
First published on: Nov 09, 2025 07:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola