Mouni Roy and Suraj Nambiar Unfollow Each Other on Instagram: टीवी से बॉलीवुड तक सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर से सुर्खियों में छा गईं हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या शो की वजह से नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में छाई हुईं हैं. दरअसल, सोशल मीडिया ऐसी खबरें आ रही हैं कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार के बीच कुछ तो हैं जो ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा हैं क्योंकि टीवी की नागिन मौनी रॉय और उनके सूरज ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफलो कर रखा है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
पति-पत्नी ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो!
साल 2022 में मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने गोवा में शादी की थी. इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और फेवरेट जोड़ी में से एक है. लेकिन हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज की साथ में तस्वीरें और पोस्ट काफी समय से नहीं आ रहे हैं. इसी बीच कुछ फैंस ने देखा कि मौनी रॉय और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर रखा है. इसके बाद से ही इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं. ये मामला तब और बिगड़ गया जब मौनी और सूरज की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया.
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मौनी और सूरज के रिश्ते में आई दरार?
मौनी रॉय या सूरज नाम्बियार की तरफ से अभी तक इन अफवाहों पर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है. मौनी और सूरज की चुप्पी ने अफवाहों को और हवा दी है. अब फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं. मालूम हो कि मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा की खूबसूरत वादियों में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार दो बार शादी की थी, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया था.