Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कंफर्म! Laughter Chef season 2 में लौटेगा ये स्टार कपल, 9 नए कंटेस्टेंट भी रिवील

Laughter Chef season 2 Update: टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स जल्द वापसी करने जा रहा है, लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में स्टार कपल की वापसी होने वाली है। इससे पहले 9 नए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

Laughter Chefs 2
Laughter Chefs 2

Laughter Chef season 2 Update: कलर्स पर आने वाले भारती सिंह के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को लोगों ने खूब प्यार दिया। शो में छोटे पर्दे के कई स्टार्स को खाना बनाते मस्ती ने लोगों को भी खूब हंसायाअब इस धमाकेदार शो का नया सीजन आने वाला है, जिसके नए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिवील हो गई है। इसके साथ ही अब नई खबर सामने आई है कि इस सीजन में एक बार फिर स्टार कपल की वापसी हो गई है, जो अपने रोमांस और कॉमेडी का तड़का शो में लगाना नजर आने वाला है।

इस स्टार कपल की हुई वापसी

Telly Chakkar की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। बिग बॉस 17 के बाद अंकिता और विक्की की जोड़ी को दर्शकों ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ में काफी पसंद किया था। यह स्टार कपल अपनी नोक-झोंक से लोगों को काफी हंसाता था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इस स्टार कपल को मेकर्स ने सीजन 2 के लिए भी फाइनल कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: विस्फोट वीडियो से Bigg Boss का पूर्व कंटेस्टेंट गिरफ्तार, Youtube से हटाना पड़ा

---विज्ञापन---

सीजन 2 की नए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ का सीजन 2 सुर्खियों में बना हुआ है और अब सीजन में आने वाले नए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए हैं। इस शो में एल्विश यादव के नाम पर तो मुहर लग चुकी है, लेकिन उनके अलावा मुनव्वर फारुकी, तेजस्वी प्रकाश, रुबीना दिलैक, अब्दु रोजिक, अभिषेक कुमार, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और मल्लिका शेरावत जैसे सेलेब्स भी इस बार खाना बनाकर लोगों को हंसाते नजर आएंगे।

कब शुरू होगा दूसरा सीजन? (Laughter Chef season 2 Update)

भारती सिंह ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सीजन 2 के आने को लेकर काफी पहले ही अपडेट दिया था, उस समय ऐसी खबरें थी कि शो दिसंबर में शुरू हो जाएगा। मगर बिग बॉस 18 के फिनाले डेट के आगे बढ़ने के बाद अब लग रहा है कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सीजन 2 के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि अभी तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम और प्रीमियर डेट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss का वो एक्स कंटेस्टेंट कौन? जिसके लिए Karanveer को छोड़ेंगी Chum Darang!

---विज्ञापन---
First published on: Dec 17, 2024 02:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola