Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: ‘तेरे जैसा दोगला नहीं हूं…’, अमाल मलिक को लेकर आपस भिड़े मालती और शहबाज

Bigg Boss 19: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक को लेकर मालती चाहर और शहबाज बदेशा लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आए दिन सुर्खियों में बना रहता है. शों में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई का लेवल लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस बार वीकेंड का वार में शो के मजबूत कंटेस्टेंट प्रनीत मोरे घर से बाहर निकल गए हैं. सलमान खान ने बताया कि प्रनीत को मेडिकल परेशानी की वजह से घर से बाहर जाना पड़ रहा है. अभी फैंस प्रनीत के एविक्शन से हैरान ही थे कि इस बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें अमाल मलिक को लेकर मालती चाहर और शहबाज बदेशा लड़ते हुए दिखाई दिए. इसके अलावा, प्रोमो अमाल मलिक और मालती चाहर का अफेयर भी सामने आया है.

अमाल और मालती की लड़ाई

मेकर्स की तरफ से रिलीज हुए प्रोमो में मालती चाहर को तान्या और नीलम के साथ बार करते हुए दिखाया गया है. इस बीच अमाल कहते हैं कि मालती, आप फिर से मंडली बैठाकर मेरे बारे में बात कर रही हैं. फिर अमाल तान्या से पूछते हैं कि मालती उन्हें क्या बता रही हैं. इसके जवाब में तान्या कहती हैं कि मालती ने उन्हें बताया कि अमाल इससे पहले 5 मिनट के लिए मिल चुके हैं. इस पर अमाल मालती से कहते हैं कि वो दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि अमाल बेवकूफ है. इसके बाद दोनों के बीच एक तीखी बहस होती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ikk Kudi Box Office Collection Day 3: शहनाज गिल की फिल्म ने पंजाब में दिखाया कमाल, Ikk Kudi की कमाई में आया बंपर उछाल

तेरे जैसा दोगला नहीं हूं…

इसके बाद घर के गार्डन एरिया में मालती चाहर और शहबाज के बीच अमाल मलिक को लेकर लड़ाई हो गई. इस जुबानी जंग के दौरान शहबाज ने मालती को ‘दोगला’ कहा. इस लड़ाई में मालती शहबाज से अमाल का नाम न लेने के लिए कहती है. इस पर शहबाज ने कहा, ‘मालती, मैं तेरे जैसा दोगला नहीं हूं.’ इसके बाद भी दोनों के बीच ये लड़ाई जारी रही.

---विज्ञापन---

अशनूर और अभिषेक का रोमांस!

इसके अलावा, इस प्रोमो में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज का रोमांटिक मोमेंट भी दिखाया गया, जहां अशनूर और अभिषेक दोनों ही प्यार के बारे में एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जहां अशनूर कहती हैं कि उन्हें प्यार से प्यार है, वहीं अभिषेक कहते हैं कि प्यार इस दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है।

First published on: Nov 03, 2025 02:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola