Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss से लौटे 5 फैमिली मेंबर्स से पूछा- विनर कौन? एक नाम सबसे आगे

Bigg Boss 18 का फैमिली वीक खत्मी हो गया है। कंटेस्टेंट के घरवालों ने घर से बाहर आते ही बिग बॉस के विनर का नाम बताया है। आइए जानते हैं कि किसका नाम सबसे ज्यादा बार लिया गया।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 का फैमिली वीक खत्म हो गया है। कंटेस्टेंट के घरवालों के आने से घर का माहौल की बदल सा गया है। सभी कंटेस्टेंट का मूड अब लाइट हो गया है वो फिनाले की तैयारियों में लग गए हैं। वहीं कंटेस्टेंट की फैमिली ने बिग बॉस के घर जाकर विनर भी आंक लिया है। घर के बाहर आते ही फैमिली मेंबर्स ने बिग बॉस का विनर बताया है। आइए आपको बताते हैं कि विनर बनने के लिए सबसे ज्यादा किसका नाम सामने आया है।

फैमिली मेंबर्स किसको बनाना चाहते हैं विनर?

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर्स ने घर से बाहर आते ही Bollywood Spy से बात की है। इस दौरान उनसे विनर का नाम पूछा गया सबसे पहले रजत की मां ने बताया कि उनका रजत ही उनके लिए विनर है। इसके अलावा वो विवियन को विनर बनते हुए देखना चाहेंगी। फिर कशिश की मां ने भी बताया कि उनकी बेटी कशिश के हाथों में वो ट्रॉफी देखना चाहती हैं। वहीं अपने बच्चे को छोड़कर उन्होंने भी विवियन का नाम लिया।

---विज्ञापन---

किसने, किसका लिया नाम?

करणवीर की बहन से पूछा गया विनर का नाम तो उन्होंने बोला कि जनता का लाडला तो एक ही है और वो है करणवीर मेहरा। तो वह करण को ही विनर बनते हुए देखना चाहती हैं। दूसरे नाम को उन्होंने बहुत ही डाउट से रजत और चुम का नाम लिया। इसके बाद चुम का मां से पूछा गया कि वो सलमान खान के हाथों से ट्रॉफी लेते हुए किसको देखना चाहती हैं। उन्होंने विनर का नाम तो उन्होंने चुम को विनर बताया फिर करणवीर का नाम लिया। फिर श्रुतिका के पति अर्जुन ने अपनी पत्नी को विनर बताया। अर्जुन ने कहा कि उसको बिग बॉस में कभी भी फीडबैक नहीं मिला है। उसने अपनी लड़ाई पहले दिन से अकेले लड़ी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Rajat Dalal की मां ने ऐसा क्या बोला, शर्म से लाल हुए Karanveer-Chum Darang

सबसे ज्यादा किसको मिले वोट?

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट के 5 घरवालों से विनर का नाम पूछा गया। सबसे ज्यादा लोगों ने रजत और विवियन का नाम लिया। रजत की मां, करणवीर की बहन ने रजत का नाम लिया। दूसरी तरफ कशिश की मां और रजत की मां ने विवियन का नाम लिया है। बता दें कि बिग बॉस की रैंकिंग लिस्ट में भी रजत और विवियन का नाम आगे-पीछे ही रहता है। अब देखना होगा कि ग्रैंड फिनाले में सलमान खान किसके हाथ में ट्रॉफी पकड़ाते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chum Darang की मां से मिले Karan Veer Mehra, हाथ जोड़े, गले लगाया और फिर…

First published on: Jan 03, 2025 08:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola