Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

MX Player की अपकमिंग सीरीज में दिखेगी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की हसीना, ‘कुमकुम भाग्य’ का ये एक्टर भी आएगा नजर

टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज में अपना हाथ आजमा रहे हैं. ये एक्टर्स अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को खासा इंप्रेस करके ऑडियंस के फेवरेट बन चुके हैं. जैसे कि गुरमीत चौधरी, विद्या बालन, रवि दुबे, राजीव खंडेलवाल, मोहित रैना ये वो कलाकार हैं जो कि टीवी इंडस्ट्री से आते हैं. लेकिन आज अपने अभिनय से बड़े लेवल पर काम कर रहे हैं.

वहीं, हाल ही में अब टीवी के जाने माने दो एक्टर्स भी एक कदम आगे बढ़कर यानी कि वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. जिसमें से एक एक्ट्रेस टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की हैं और उनके अपोजिट नजर आने वाले एक्टर टीवी शो कुमकुम भाग्य के हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवी की चहेती प्रणाली राठौड़, जो कि शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए जानी जाती हैं और कुमकुम भाग्य के मशहूर एक्टर अरजीत तनेजा जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर आने वाली एक अनटाइटल वेब सीरीज में साथ नजर आने वाले हैं. दोनों ही इसमें अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल पोर्टल ने इसकी पुष्टि नहीं की है. छोटी पर्दे से ओटीटी की ओर बढ़ने वाले ये एक्टर्स किस किरदार में नजर आएंगे और कहानी क्या होने वाली है. इसका फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है. साथ ही इसकी रिलीज डेट को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, निर्माताओं और कलाकारों ने भी इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

बता दें कि प्रणाली राठौड़ ने अपने करियर की शुरुआत शो 'प्यार पहली बार' के साथ की थी. इसके बाद वह जात न पूछो प्रेम की, बैरिस्टर बाबू, क्यों उत्थे दिल छोड़ आए, जैसे कई शो में काम किया. हालांकि प्रणाली को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी तब मिली, जब उन्होंने 2021 में ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री ली.

वहीं अरजीत तनेजा की बात करें तो वह टीवी का जाना माना चेहरा हैं. उन्होंने एकता कपूर के शो वी द सीरियल से शुरुआत की, इसके बाद स्प्लिट्सविला 6 में नजर आए. इसके बाद बड़े अच्छे लगते हैं में भी दिखाई दिए. हालांकि अरजीत को अपने करियर में पहचान टीवी शो कुमकुम भाग्य से मिली. हाल ही में वह झनक नाम के शो में भी दिखे थे.

First published on: Feb 27, 2026 07:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.