---विज्ञापन---
इस बॉलीवुड हसीना ने पहले ही देख ली ‘Dhurandhar 2’, बोली- मूवी देखकर गर्व से आप कहेंगे कि…

Yami Gautam calls Dhurandhar 2 ‘beyond extraordinary: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. फिल्म को लेकर पूरे देशभर में क्रेज बना हुआ है. इस बीच, धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म को लेकर पहला रिव्यू दिया है. यामी ने बताया कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ देख ली है.

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का इंतजार हर कोई कर रहा है. बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए फिल्म के पहले पार्ट ने हर किसी को चौंका दिया था. इसकी कहानी और स्टारकास्ट ने ऐसा तहलका मचाया कि हर कोई बस देखता ही रह गया.

धुरंधर ने भारत में 800 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. ऐसे में अब दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म का पहला रिव्यू दिया. उन्होंने कहा है कि वो 'धुरंधर 2' देख चुकी हैं.

हाल ही में News18 से बात करते हुए यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' को लेकर कई खुलासे किए. यामी ने बताया कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ देख ली है और वह इसे देखने के बाद से ही मंत्रमुग्ध हो गई हैं. उन्होंने आदित्य धर की भी खूब तारीफ की.

इंटरव्यू के दौरान यामी ने कहा, 'मेरे पति ने उरी जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. हाल ही में उन्होंने 'धुरंधर' बनाई है. उनमें 'धुरंधर' जैसी फिल्म बनाने का जुनून है, वरना यह मुमकिन ही नहीं होता.'

इसी इंटरव्यू में यामी ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ पहले ही देख लिया है. यामी ने कहा, 'मैंने धुरंधर 2 देख ली है। यह असाधारण से भी बढ़कर है. मैं बहुत भावुक हो गई थी. मुझे उस दिन फ्लाइट पकड़नी थी इसलिए मैं आदित्य से कुछ कह नहीं पाई, लेकिन बाद में मैं कुछ कर भी नहीं पाई. मुझे स्क्रिप्ट पढ़नी थी लेकिन मैं पढ़ नहीं पाई, मुझे कुछ देखना था लेकिन मैं देख भी नहीं पाई.'

आगे यामी ने कहा, ‘मैं बस बाहर खूबसूरत सूर्यास्त देख रही थी और सोच रही थी कि फ्लाइट लैंड होने पर मैं आदित्य को क्या बताऊंगी. मैं फिल्म और अपने अनुभव को सही ठहराना चाहती थी. आदित्य अपनी ऑडियंस और देश से प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया है. धुरंधर 2 एक ऐसा अनुभव होगा जिसे दर्शक कभी नहीं भूलेंगे.

बता दें कि 'धुरंधर 2', 19 मार्च को रिलीज होगी. इसी दिन साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज होगी. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है.