Saturday, 28 February, 2026

---विज्ञापन---

Spirit के नए पोस्टर में नजर आई ये हसीना कौन? जिसकी फोटोज देख दीवाने हुए फैंस

Spirit: साउथ स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया, जिसे देखते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया. पोस्टर में विवेक ओबेरॉय शानदार लुक में नजर आ रहे हैं. विवेक के साथ ही पोस्टर में एक मिस्ट्री गर्ल ने सबका ध्यान खींचा है. ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि ये हसीना कौन है.

प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' का हाल ही में एक नया पोस्टर आउट हुआ है. इसमें विवेक ओबेरॉय के साथ एक एक्ट्रेस नजर आईं, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है. काला चश्मा पहने नजर आई ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि ऐश्वर्या देसाई हैं.

‘स्पिरिट’ के नए पोस्टर में दिखीं ऐश्वर्या देसाई एक इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो 'गली बॉय' और 'जीना इसी का नाम है' जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं.

ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. Spirit में उनकी मौजूदगी उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी देने वाली है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि ऐश्वर्या इस फिल्म में कौनसा किरदार निभाएंगी.

जारी पोस्टर में ऐश्वर्या ब्लैक सनग्लासेस पहनकर टेबल के सामने बैठी नजर आ रही हैं, जहां सफेद पाउडर रखा दिख रहा है. उनके पीछे डैशिंग अंदाज में विवेक ओबेरॉय खड़े नजर आ रहे हैं.

बता दें कि प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 7 मार्च 2027 को ईद के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. हाल ही में जारी पोस्टर में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई भी नजर आए हैं.

First published on: Feb 28, 2026 11:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.