Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

कौन हैं रश्मिका मंदाना के देवर? जिन्होंने खास अंदाज में किया भाभी का वेलकम; एक्ट्रेस को बताया Positive

Rashmika Mandanna Marriage: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं. उदयपुर के आईटीसी ग्रैंड भारत रिसॉर्ट में उन्होंने 26 फरवरी को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में तेलुगु ट्रेडिशन के अनुसार शादी कर ली, जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के सेलेब्स तक उन्हें बधाई दी. इसी बीच रश्मिका मंदाना के देवर आनंद देवरकोंडा का एक पोस्ट खूब वायरल हुआ.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होने के बाद विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपनी भाभी के लिए एक बहुत ही खूबसूरत और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. इसके साथ ही, उन्होंने अपनी भाभी को एक नए नाम से पुकारा.

आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर विजय और रश्मिका के साथ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के अवतार में नजर आ रहे हैं. वहीं, आनंद कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं. फोटो में आनंद अपने भैया और भाभी को गले लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं.

इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ आनंद देवरकोंडा ने एक दिल छू जाने वाला कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने रश्मिका को 'वदिना' (तेलुगु भाषा में भाभी को वदिना कहा जाता है) कहकर पुकारते दिखे. इसके आनंद ने रश्मिका को बहुत ही पॉजिटिव इंसान बताया.

आनंद देवरकोंडा ने कैप्शन में लिखा, 'कई बार फैंस चिल्लाते थे, 'वदिना, एला उनारु?' और मुझे समझ नहीं आता था कि इस पर कैसे रिएक्ट करू.' इसके साथ उन्होंने एक कन्फ्यूज्ड स्माइली वाला इमोजी बनाया.

आनंद ने आगे लिखा, 'आज मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी जीवनसाथी के रूप में एक बेहद सकारात्मक और दयालु इंसान मिल गया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जीवन भर इसी तरह मुस्कुराते रहें. आपका जीवन मंगलमय हो!'

बता दें कि अपनी शादी का ऐलान करते हुए विजय ने भी एक बहुत ही प्यारा सा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जहां उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में रश्मिका कितनी कीमती हैं.

First published on: Feb 27, 2026 10:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.