Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड पार किया 1700 करोड़ का आंकड़ा, अभी तक नहीं तोड़ पाई इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई बॉक्स ऑफिस धुआंधार तरीके से जारी है. हाल ही में फिल्म ने 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए आज 27 दिन हो चुके हैं. इन दिनों फिल्म अपने 5वें हफ्ते में है और लोगों के बीच इसका क्रेज अभी जारी है. फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ते दिन के साथ ऊपर की तरफ जा रहा है. रणवीर सिंह की मूवी ने दुनियाभर में 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस दौरान फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. लेकिन इसके बाद 2 फिल्म ऐसी हैं जिसका रिकॉर्ड ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अभी तक नहीं तोड़ पाई है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने आखिर अब तक कुल कितना कलेक्शन किया है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की भारत में कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर रणवीर सिंह और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 27वें दिन 7.05 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1095.67 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 27वें दिन भी फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया, जो 6.75 करोड़ रुपये रहा. वहीं, कन्नड़ में 0.05 करोड़ रुपये, तमिल में 0.10 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.15 करोड़ रुपये फिल्म की कमाई रही. फिल्म को भारत में 1100 करोड़ पार करने के लिए अब बस एक कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है. पूरी उम्मीद की जा रही है कि 28वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म 1100 करोड़ पार लेगी.

---विज्ञापन---

नहीं तोड़ पाई इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने दुनियाभर में अब तक 1727.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी के साथ फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस दौरान फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लेकिन इतनी कमाई के बाद भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2′ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. जहां फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 1727.93 करोड़ की कमाई की है. वहीं, ‘बाहुबली 2’ 1788.06 करोड़ रुपये ने और ‘पुष्पा 2’ ने 1742.10 करोड़ रुपये की कमाई की है.

First published on: Apr 15, 2026 07:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.