Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment Hindi LIVE: जेल में जब अचानक बिगड़ी विक्रम भट्ट की तबीयत, डायरेक्टर बोले- ‘मैं यहां मरना…’

Entertainment in Hindi LIVE: फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने हाल ही बताया कि उदयपुर सेंट्रल जेल में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई थी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए 7 दिसंबर, 2025 को मुंबई में राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि, कोर्ट से उन्हें फरवरी 2026 में जमानत मिल गई है. जमानत मिलने के कुछ महीनों बाद विक्रम भट्ट ने जेल में बिताए अपने समय को याद किया और किस्सा याद किया. विक्रम भट्ट ने बताया कि जनवरी की कड़ाके की ठंड के दौरान उदयपुर सेंट्रल जेल में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई थी, जिसमें वो बुरी तरह बीमार पड़ गए थे. उस समय उन्होंने कहा कि वो यहां नहीं मरना चाहते हैं.

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस क्रिकेट गर्ल मंदिरा बेदी का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. मंदिरा बेदी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर साल 1994 में आए सीरियल ‘शांति’ से की थी. जिसमें उन्होंने 4 साल तक काम किया. इस दौरान उन्होंने कई टीवी शो में काम किया. जिसमें ‘आहट’, ‘औरत’, ‘घर जमाई’, ‘आपकी शांति’ और ‘नमस्कार दोस्तों’ जैसे टीवी शो शामिल है. इस दौरान साल 1995 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से मंदिरा बेदी ने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने साल 2003 और 2007 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को host किया, जिसकी वजह से उन्हें ‘cricket girl’ का नाम मिला.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 27वें दिन 7.05 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1095.67 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1727.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने 5वें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 25.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 41.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गयाहै. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

08:56 (IST) 15 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: जेल में जब अचानक बिगड़ी विक्रम भट्ट की तबीयत

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए 7 दिसंबर, 2025 को मुंबई में राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि, कोर्ट से उन्हें फरवरी 2026 में जमानत मिल गई है. जमानत मिलने के कुछ महीनों बाद विक्रम भट्ट ने जेल में बिताए अपने समय को याद किया और किस्सा याद किया. विक्रम भट्ट ने बताया कि जनवरी की कड़ाके की ठंड के दौरान उदयपुर सेंट्रल जेल में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई थी, जिसमें वो बुरी तरह बीमार पड़ गए थे. उस समय उन्होंने कहा कि वो यहां नहीं मरना चाहते हैं.

https://www.instagram.com/p/DPdbHYCjKXs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Apr 15, 2026 08:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.