---विज्ञापन---
कौन हैं Rajnandini Pawar? जो बनी Miss India 2026 की फर्स्ट रनर-अप, डांस और खेल में बसती है जान

Who is Rajnandini Pawar?: फेमिना मिस इंडिया 2026 कॉन्टेस्ट की फिनाले नाइट में गोवा की साध्वी सतीश सैल, महाराष्ट्र की राजनांदिनी पवार और केंद्र शासित प्रदेश की श्री अद्वैता के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. कॉन्टेस्ट के आखिर में साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया. वहीं, राजनांदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप बनी और श्री अद्वैता सैकेंड रनर-अप बनी. चलिए आपको इस कॉन्टेस्ट के फर्स्ट रनर-अप के बारे में बताते हैं.

फेमिना मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनर-अप बनीं राजनांदिनी पवार ने इस कॉन्टेस्ट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था. पूरे कॉन्टेस्ट के दौरान उनकी एनर्जी, स्ट्रॉन्ग प्रजेंस, आत्मविश्वास और शानदार लुक हमेशा उन्हें सबसे आगे किया.

राजनांदिनी पवार का मानना है कि उनकी जिंदगी का हर एक अनुभव उनके पर्सनल ग्रोथ को बढ़ावा देता है. जिंदगी को लेकर उनकी कमिटमेंट उन्हें हाई प्रेशर वाले माहौल में भी आत्मविश्वास और गरिमा के साथ काम करने की शक्ति देता है.

फेमिना मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनर-अप बनने वाली राजनांदिनी पवार मल्टी-टैलेंटेड हैं. राजनांदिनी की स्पोर्ट और क्रिएटिव दोनों ही सेक्टर में काफी अच्छी पकड़ है.

राजनांदिनी पवार एक तरफ नेशनल लेवल की डांसर हैं, वहीं दूसरी तरफ एक बेहतरीन स्क्वैश प्लेयर हैं. इसके अलावा, वह डिवीजन-लेवल की स्वीमर भी हैं. राजनांदिनी पवार बताती हैं कि डांस और खेल में जान बसती है.

राजनांदिनी पवार ने इससे पहले पुणे में टाइम्स फ्रेश फेस सीजन 15 में भाग लिया था. इसके अलावा, उन्होंने मिस टीजीपीसी सीजन 13 का खिताब भी अपने नाम किया है.