Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

Rashmika-Vijay ने जब 200 लोगों के आगे किया था KISS, घबराहट के चलते हो गई थी ऐसी हालत

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बारे में कौन नहीं जानता है. दोनों के अफेयर की खबरें आज से नहीं बल्कि सालों से चल रही हैं. हां फर्क सिर्फ इतना है कि उन्होंने पब्लिकली अपने रिश्ते को पहले कभी भी स्वीकार नहीं किया है. लेकिन 22 फरवरी को दोनों ने अपने रिश्ते का ऑफिशियल तौर पर खुलासा किया और बताया कि 26 फरवरी को कपल उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं.

जैसा कि दोनों शादी करने जा रहे हैं, तो कपल से जुड़े तमाम किस्से और कहानियां भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. वहीं, आज हम कपल से जुड़े एक ऐसे किस्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जब दोनों को 200 लोगों के सामने किस करना पड़ा था.

दरअसल, यह किस्सा उनकी पहली फिल्म गीता गोविंदम से जुड़ा है, जो कि साल 2018 में आई थी. इस फिल्म में दोनों ने पहली बार ऑनस्क्रीन किस किया था. उस किसिंग को लेकर बात करते हुए एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि वह बहुत घबराई हुई थीं.

एक पुराने इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि, "पहली बार ऑनस्क्रीन किस मूवी गीता गोविंदम में की थी. ये पहली बार था, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था. को-एक्टर को किस करना था. मेरे लिए किस एक पर्सनल चीज है. ये बहुत इंटीमेट चीज है. इसे 200 लोग देख रहे थे. मुझे लगा कैसे इस सीन को किया जाएगा? लेकिन मुझे लगता है कि विजय भी ऐसा ही कुछ सोच रहे थे. वो मेरी तरह ही सोच रहे थे. हम नर्वस थे. तो हम सोच रहे थे कि कैसे करेंगे?"

एक्ट्रेस ने इसको लेकर आगे कहा, "ये टेक्निकल चीज है. निर्भर करता है कि आप ये सीन किसके साथ कर रहे हैं. आखिर में अगर किरदार को इसकी जरूरत है तो ठीक है. अगर चाहते, तो मत करो. गीता गोविंदम में हम शादीशुदा कपल थे, तो शादी के बाद जो मन करे वो करो. तो वो मेरा पहला किसिंग सीन था और ये मेरे लिए बहुत शॉकिंग था."

बता दें कि कपल गीता गोविंदम के अलावा फिल्म डियर कॉमरेड में भी नजर आ चुके हैं. जो कि 2019 में रिलीज हुई थी. वहीं, गीता गोविंदम से ही दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी और सालों तक डेट करने के बाद अब कपल शादी करने जा रहे हैं. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवरकोंडा और रश्मिका दो अलग रीति रिवाजों के मुताबिक शादी करेंगे. पहली शादी तेलुगु परंपरा के अनुसार सुबह 8 बजे होगी और दूसरी शादी कूर्ग समुदाय की परंपरा के मुताबिक शाम को 5 से 6 बजे के बीच होगी.

First published on: Feb 25, 2026 11:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.