---विज्ञापन---

सीधा दिमाग से खेलती हैं Zee5 की ये 5 सस्पेंस सीरीज, कहानी देख कांप उठेगी आत्मा

Zee5 Suspense Series: अगर आपको भी जबरदस्त ट्विस्ट सस्पेंस वाली फिल्में या सीरीज पसंद हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर मौजूद 5 सबसे शानदार सस्पेंस थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं. इन सीरीज की कहानियां आपको बिल्कुल बोर नहीं होने देंगी और अंत तक बांधे रखती हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Mithya- मिथ्या एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज है. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं. इस सीरीज में हुमा कुरैशी, अवंतिका दसानी, परमब्रता चटर्जी, राजित कपूर और समीर सोनी ने लीड रोल में हैं. अबतक इस शो के 2 सीजन आ चुके हैं. इस सीरीज की कहानी आपका दिमाग घुमा देगी.

Abhay- थ्रिल से भरपूर सीरीज अभय के अबतक 3 सीजन आ चुके हैं. इसकी सस्पेंस और थ्रिल भरी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है. Zee5 पर मौजूद इस सीरीज में एक्टर कुणाल खेमू लीड रोल में हैं. ये सीरीज एक अपराधी के दिमाग वाले एक जांच अधिकारी अभय प्रताप सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मामले को सुलझाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

Mukhbir - The Story of a Spy- ये एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में जाकर एक बड़े मिशन को अंजाम देता है. अगर आपको हाल ही में आई फिल्म ‘धुरंधर’ पसंद आई तो एक बार आपको ये सीरीज जरूर देख लेनी चाहिए. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

Murshid- Zee5 पर मौजूद सीरीज "मुर्शिद" श्रवण तिवारी द्वारा निर्देशित और सचिन बंसल व संदीप पटेल द्वारा निर्मित है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज में के के मेनन लीड रोल में हैं. "मुर्शिद" में तनुज विरवानी, जमील चौधरी, जाकिर हुसैन, अनंग देसाई, करमवीर चौधरी, वेदिका भंडारी और राजेश श्रृंगारपुरे भी हैं.

Sunflower- सनफ्लावर एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज है. इस सीरीज में एक्टर सुनील ग्रोवर सोनू नाम का लीड किरदार निभाते हैं. इसमें रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, मुकुल चड्ढा, शोनाली नागरानी, ​​सोनल झा और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी शामिल हैं. अबतक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं.

First published on: Mar 29, 2026 05:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.