---विज्ञापन---

JioHotstar पर नंबर-1 निकली ये थ्रिलर फिल्म, रहस्यमई कहानी से नजर हटाना होगा मुश्किल

आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे देखने बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. रहस्यमई कहानी वाली ये फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है. ये साल 2026 की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्म भी बताई जा रही है. इस फिल्म की रहस्यमई कहानी देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा.

सिनेमाघरों के बाद जियोहॉटस्टार पर आते ही इस फिल्म ने नंबर-1 पर कब्जा कर लिया. सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म की कहानी आपके सोच से परे है. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘संभवम अध्यायम ओन्नू’ (Sambhavam Adhyayam Onnu) की, जिसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है.

इस फिल्म की 90 प्रतिशत से ज्यादा कहानी एक घने जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कई राज दफन हैं. संभवम अध्यायम ओन्नू एक मलयालम सिनेमा का एक और मास्टरपीस है. जियोहॉटस्टार पर आप इसे हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं.

इसकी कहानी बेहद रोमांचक है. फिल्म की स्टोरी एक पुलिस वाले से शुरू होते है, जो नए इलाके में तबादले के बाद पहुंचता है. उसके एक पुलिस ऑफिसर का कॉल आता है कि उसके साथ पुलिस वाले एक घने जंगल में फंस गए हैं और निकलने का रास्ता नहीं मिल रहे है.

ऐसे में वो ऑफिसर अपनी बाकी टीम के साथ उन्हें बचाने जाता है, लेकिन गांव के लोग उन्हें रोकते हैं और कहते हैं कि उस जंगल में जो भी गया है, वो कभी वापस नहीं आया है. ये जंगल लोगों को खा जाता है. इसके आगे की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा.

इसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको जियोहॉटस्टार पर पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी. ये फिल्म आपको शुरू से लेकर अंत तक बांधकर रखती है. आईएमडीबी की तरफ से इस साउथ फिल्म को 7.3/10 की धांसू रेटिंग मिली है.

First published on: Apr 20, 2026 05:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.