Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर 2 घंटे की ये हॉरर फिल्म देख दहल उठेगा दिल

पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में मौजूद हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक बहुत ही शानदार 2 घंटे की हॉरर फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हॉरर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी का क्लाइमेक्स देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे.

पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में मौजूद हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक बहुत ही शानदार 2 घंटे की हॉरर फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हॉरर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी का क्लाइमेक्स देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है. हॉरर और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की शुरुआत एक छोटे से बच्चे से होती है, जो कश्मीर की वादियों में एक सफेद फूल के पीछे भागता है और बाद में एक मेले में जादू देखने चला जाता है.

---Advertisement---

इसी जादू के दौरान वो लड़का रहस्यमई तरीके से गायब हो जाता है. पुलिस इस मामले में जादूगर को गिरफ्तार कर लेती और जांच शुरू होती है. शहर में इसी तरह लगातार बच्चों की किडनैपिंग होती रहती है, जिसका कनेक्शन बाद में आतंकवाद से जुड़ता है.

लेकिन इसके आगे एक बहुत ही खतरनाक खुलासा होता है. फिल्म एक रहस्यमयी मोड़ लेती है, जिसे देखकर आप सोच में पद जाएंगे. जी हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म बारामूला (Baramulla) की, जिसमें मानव कौल लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

फिल्म के अंत में भयानक खुलासा होता है. इसकी कहानी आतंकवाद और कश्मीर पंडितों के नरसंहार के कनेक्शन को जोड़ती है.

फिल्म क्लाइमेक्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हॉरर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी आप आराम से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Feb 05, 2026 08:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola