---विज्ञापन---
Vijay-Rashmika Haldi: ‘पीले फूल और पिचकारी’, बेहद अनोखी है विजय-रश्मिका की हल्दी सेरेमनी, सामने आई फंक्शन की पहली फोटो

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. दोनों की शादी की रस्में मंगलवार 24 फरवरी से शुरू हो गई हैं. जिसमें से पहला दोनों ही फैमिली के बीच क्रिकेट मैच खेला गया था. इसके बाद 25 फरवरी को कपल की दिन में हल्दी और शाम को मेहंदी की रस्में हुईं. हाल ही में कपल की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सामने आ गई हैं.

दरअसल, खुद विजय देवरकोंडा ने हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने वेन्यू की डेकोरेशन की झलक दिखाई है. जो कि बेहद खूबसूरत है. विजय की शेयर की गई एक फोटो में गुलाब के फूलों की चादर से पूरी जमीन ढकी हुई है और बीचों बीच दो छोटे टेबल रखे हैं. जिसमें से एक विजय और दूसरा रश्मिका के लिए है और चारों ओर पीले और ऑरेंज रंग के फूल दिख रहे हैं.

वहीं, अन्य तस्वीर में दो पेपर फ्लावर है, जिसपर एक में विजय लिखा हुआ है और दूसरे में रूशी लिखा है. साथ ही पीले एक टेबल की फोटो भी दिखाई है, जिसपर पीले रंग की चार, पीली कुर्सियां देखने को मिल रही हैं. इसके अलावा एक तस्वीर में पिचकारी दिख रही है. क्योंकि ये हल्दी फूलों वाली होली होने वाली है.

इन तस्वीरों को देख फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फैंस कपल की रस्मों की तस्वीरें देखने के लिए बेकरार हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर अभी तक उनके संगीत नाइट के कई वीडियोज भी सामने आए हैं. इसके अलावा विजय की मां की डांस परफॉर्मेंस भी खूब वायरल हुई है.

इसके अलावा हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में विजय और रश्मिका की शादी के मुहूर्त के बारे में बताया गया. रिपोर्ट के मुताबिक कपल की शादी 26 फरवरी को सुबह 8 बजे होगी. जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

बता दें कि रश्मिका और विजय ने अपनी शादी के लिए पीएम मोदी को भी इनवाइट किया था. हालांकि वह कपल की शादी में नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन उन्होंने खास तौर पर उनके लिए शुभकामनाएं भेजी हैं. पीएम मोदी ने लंबा चौड़ा बधाई पत्र लिखा है. कपल की शादी के बाद उनका रिसेप्शन 3 मार्च को हैदराबाद में होने वाला है. जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे.

विजय रश्मिका की लव स्टोरी को लेकर बात करें तो दोनों साल 2018 में पहली बार फिल्म गीता गोविंदम में नजर आए थे और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई. इसके बाद कपल डियर कॉमरेड में भी दिखाई दिए. सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन अपने रिश्ते को कभी भी पब्लिकली स्वीकार नहीं किया. लेकिन शादी से कुछ दिन पहले यानी कि 22 फरवरी को कपल ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया कि वे शादी करने वाले हैं.