Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Vijay Deverakonda या Rashmika Mandanna, किसकी झोली में है सबसे ज्यादा हिट फिल्में? जानें क्या कहना है इनका गणित

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ के जाने माने एक्टर्स हैं और कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं. दोनो ही पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को ही लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की ऑफिशियल तौर पर अनाउंसमेंट की थी, कि वे जल्द ही विजय के साथ बंधन में बंधने वाली हैं.

विजय देवरकोंडा तेलुगु फिल्म के स्टार हैं और रश्मिका भी साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. दोनों में से इंडस्ट्री में किसने सबसे ज्यादा हिट फिल्में की हैं. चलिए जानते हैं.

विजय देवरकोंडा को लेकर बात करें तो उन्होंने साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म नुव्विला थी.वहीं, हिट फिल्मों के लेकर बात करें तो डेब्यू के चार साल बाद पहली हिट मिली थी, जो कि येवढ़े सुब्रमण्यम थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ कमाए थे. इसके अलावा पेल्ली चूपुलु ने 30 करोड़ कमाए. लिस्ट में उनकी सबसे पॉपुलर फिल्म अर्जुन रेड्डी भी शामिल है, जिसने दुनिया भर में 60 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म का हिंदी में रीमेक बना है, जो कि कबीर सिंह है.

इसके अलावा उनकी फिल्म टैक्सीवाला भी हिट रही, जिसने 40 करोड़ कमाए और रश्मिका के साथ आई फिल्म गीता गोविंदम ने वर्ल्डवाइड 130 करोड़ का कलेक्शन किया था.

वहीं, रश्मिका को लेकर बात करें तो वह अपनी डेब्यू मूवी से ही हिट हो गई थीं. उनकी पहली फिल्म किरिक पार्टी थी, जिसने 36.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद अंजनी पुत्र भी हिट रही और इस मूवी ने दुनिया भर में 43.4 करोड़ कमाए. साथ ही फिल्म चमक भी हिट रही और इसने 22.3 करोड़ कमाए और फिल्म चलो ने 25 करोड़ कमाए. यह फिल्म भी हिट रही.

इन सभी के अलावा गीता गोविंदम भी हिट थी. साथ ही सरिलरु नीकेवरु ने दुनिया भर में 227 करोड़ कमाए थे और यह भी हिट रही. लिस्ट में फिल्म सीता रमम भी है, जिसने 96 करोड़ कमाए थे. फिल्म वरिसु ने 303 करोड़ कमाए और यह भी हिट रही.

हिट लिस्ट में पुष्पा द राइज भी शामिल है जिसने 350 करोड़ और पुष्पा द रूल 2 उनकी सबसे बड़ी हिट रही, जिसने दुनिया भर में 1471 करोड़ कमाए. एक्ट्रेस की बॉलीवुड फिल्में भी हिट रहीं. जिसमें से रणबीर कपूर की एनिमल ने 901 करोड़ कमाए और विक्की कौशल के साथ आई फिल्म छावा ने दुनिया भर में 800 करोड़ कमाए. इस तरह से रश्मिका की विजय से ज्यादा हिट फिल्में है और उनकी फिल्मों के कलेक्शन भी सबसे ज्यादा है.

बता दें कि विजय और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे. हाल ही में रश्मिका ने ऑफिशियल तौर पर इसकी अनाउंसमेंट भी की. वहीं, शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं. कपल ने अपनी शादी को विरोश(Virosh) नाम दिया है और विरोश प्रीमियर लीग भी रखा, जिसकी खुद विजय ने इंस्टा पर फोटोज शेयर की.

First published on: Feb 24, 2026 11:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.