---विज्ञापन---

Valentine’s Day Movies: Love के मामले में ‘मनहूस’ निकली ये 6 फिल्में, 3 में तो हीरो की मौत देख फट जाएगा कलेजा

Valentine's Day Sad Love Movies: बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट हमारी सोच से ज्यादा लंबी है. लेकिन इसी लिस्ट की कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनकी एंडिंग देख सभी का कलेजा फट जाता है. वेलेंटाइन डे के खास मौके पर हम आपके लिए 6 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जो प्यार के मामले में मनहूस साबित हुई हैं.

Tere Ishk Main: इस लिस्ट में सबसे पहले कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' का नाम है. पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में शंकर और मुक्ति की कहानी दिखाई जाती है, जहां पहले प्यार और उसके बाद जुनून देखने को मिलता है.

Aashiqui 2: आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ऑल टाइम हिट मूवी 'आशिकी 2' में राहुल और आरोही की प्रेम कहानी दिखाई गई. इनकी कहानी का विलेन कोई इंसान नहीं बल्कि एक बुरी आदत होती है.

Raanjhanaa: अधूरी प्रेम कहानी की बात हो और 'रांझणा' के 'कुंदन' की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है? फिल्म में जोया के लिए कुंदन की दिल्लगी और दिवानी ने सभी का दिल जीत लिया था.

Devdas: शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'देवदास' की सेड लव स्टोरी को कैसे भूल सकते हैं. देवदास और पारो का प्यार महबूब के चौखट पर दम तोड़ देता है.

Tere Naam: सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म 'तेरे नाम' हमारी लिस्ट की सबसे बड़ी सैड लव स्टोरी है, जहां धीरे-धीरे शुरू हुआ प्यार पश्चाताप की आग में जल जाता है.

Rockstar: रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की ये फिल्म जुनून और दर्द का सफर तय करती है. इस फिल्म की कहानी बताती है कि प्यार जिंदगियां तबाह कर देती है.

First published on: Feb 14, 2026 04:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.