---विज्ञापन---
‘हमें ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को भी बदलना…’ समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार
Supreme Court Reprimand and Fines Comedian Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना पिछले कुछ दिनों से खुद के और अपने शो के कमबैक के लिए खबरों में आए थे. लेकिन बार समय रैना को लेकर जो खबर आई है वो अच्छी नहीं है. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को उनके आदेशों का उल्लंघन करने के लिए जमकर फटकार लगाई और उन्हें 10 लाख रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि कॉमेडियन ने अदालत को गुमराह किया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा विस्तार से समझाते हैं.
आदेशों का खुलेआम उल्लंघन...
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन की दायर की गई याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, 'हमारा मानना है कि समय रैना ने कोर्ट का दुरुपयोग किया है और हमारे आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया है.'
इसके परिणाम भुगतने...
कोर्ट ने कहा, 'अगर आप अपनी हरकतें सुधारना नहीं जानते या समाज के लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं करते, तो आपको इसके परिणाम भुगतने होंगे.' इतना कहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन को 10 लाख रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया. इस पर समय रैना के वकील ने कोर्ट से नरमी बरतने की अपील की.
जुर्माने की राशि 30 लाख...
वकील की अपील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माने की राशि 10 लाख रुपये से घटाकर 3 लाख रुपये कर दी. इसके साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि अगर अगली सुनवाई में वो संतुष्ट नहीं हुए तो जुर्माने की राशि 30 लाख रुपये हो जाएगी. बेंच ने कहा, ये बात आपके दुर्व्यवहार गंभीर बनाने की कोशिश कर रही है कि कल एक अनुपालन हलफनामा दाखिल किया गया था. हालांकि, कोई हलफनामा दाखिल नहीं किया गया है.'
तो हमें ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी...
चीफ जस्टिस ने टिप्पणी की कि वे सोचते हैं कि अगर देश से बाहर बैठे हैं तो अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं. अब उन्हें भुगतने दो. अगर यह अहंकार नहीं है, तो हमें ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को भी बदलना होगा.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.