---विज्ञापन---

‘किसी यूट्यूबर की…’ ध्रुव राठी पर क्यों भड़कीं रूपाली गांगुली, बोलीं- ‘वो दुनिया के सबसे बड़े…’

---विज्ञापन---

Rupali Ganguly Fire on Dhruv Rathee:फेमस यूट्यूबर ध्रव राठी के सितारे इन दिनों गरदिश में हैं, जब से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की है, तब से ही वो लगातार सुर्खियो में बने हुए हैं. ध्रव राठी द्वारा पीएम मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की अलोचना करते हुए हाल ही में एक्ट्रेस गुल पनाग ने खरी-खोटी सुनाई थी. वहीं, अब टीवी की 'अनुपमा' यानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुल ने ध्रव राठी के इस बयान की निंदा और कड़ी आलोचना की है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

रूपाली गांगुल ने लगाई ध्रुव राठी की क्लास

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह के बयान देने पर रूपाली गांगुल ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की जमकर क्लास लगाई. रूपाली ने कहा है कि लाखों भारतीय पीएम मोदी से प्यार और उनका सम्मान करते हैं. इसलिए उन्हें विदेश में बैठे किसी यूट्यूबर की सलाह की जरूरत नहीं है.

---Advertisement---

क्या बोल गए ध्रुव राठी?

मालूम हो कि ध्रुव राठी ने कुछ दिन पहले अपने X पर पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, 'मोदी जहां भी जाएं, उन्हें अपमानित किया जाना चाहिए. पीएम बनने के बाद से नरेन्द्र मोदी ने 12 सालों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है. वे एक नेता होने की बुनियादी ट्रांसप्रेंसी और जवाबदेही की जरूरतो को पूरा करने में असफल रहे हैं.'

ध्रुव राठी पर रूपाली का पलटवार

ध्रुव राठी की इस X पोस्ट पर पलटवार करते हुए रूपाली ने भी एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री के लिए 'अपमान' शब्द सुनना फनी है, एक ऐसे नेता जिन्हें दुनिया भर के देश लगातार अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित कर रहे हैं. मेरे प्रधानमंत्री आज दुनिया के सबसे सम्मानित और पॉपुलर नेताओं में से एक हैं.'

---Advertisement---

शब्दों में बयां करना मुश्किल...

उन्होंने आगे कहा 'वो दुनिया के सबसे बड़ी डेमोक्रेसी की लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री हैं. वे पिछले 25 सालों से लगातार डेमोक्रेडिट चुनाव जीतते आ रहे हैं, पहले मुख्यमंत्री के तौर पर और अब प्रधानमंत्री के तौर पर. लाखों लोग उनसे कितना प्यार करते हैं, उनकी कितनी प्रशंसा करते हैं और उन पर कितना भरोसा करते हैं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

किसी यूट्यूबर की जरूरत...

उन्होंने आगे लिखा, हमारे देश के लिए क्या अच्छा है ये जानने के लिए हमें विदेश में बैठे भारत की जमीनी हकीकत से बेखबर किसी ऐसे यूट्यूबर की जरूरत नहीं है जो खुद को हमारा प्रवक्ता बताकर उसी देश का मजाक उड़ाए.'

---Advertisement---
First published on: May 25, 2026 05:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.