---विज्ञापन---
भारत के पड़ोसी देश शिफ्ट हो गई टीवी की ये हसीना, शादी के बाद बदले ठाठ, कह डाली ये बड़ी बात
Popular TV Actress: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में ऐसे कई स्टार्स हैं जो भारत को छोड़कर दूसरे देशों में रहने चले गए हैं. ऐसे स्टार्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जिसमें अब टीवी इंडस्ट्री से एक और नाम जुड़ गया है. दरअसल, टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस शादी के बाद पति के साथ भारत को छोड़कर हमेशा के लिए दूसरे देश में शिफ्ट हो गई हैं. चलिए, आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं.
कौन हैं वो एक्ट्रेस?
भारत को छोड़कर पड़ोसी देश शिफ्ट होने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अविका गोर है. 'बालिका वधु' बन कर भारत के घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस अविका गोर अब भारत को छोड़कर पति के साथ दूसरे देश शिफ्ट हो गई हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि वो काम के सिलसिले भारत आती-जाती रहेंगी. अविका गोर ने मिलिंद चंदवानी से पिछले साल सितंबर में शादी की थी.
तो इस देश में शिफ्ट हुई अविका
अविका गोर ने हाल ही में एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'हां, मिलिंद और मैं बैंकॉक में शिफ्ट गए हैं. हमने वहां पर ही अपना एक घर भी खरीदा है, जिसे मैं अपने टेस्ट और पसंद के हिसाब से डेकोरेट कर रही हूं.'
अविका ने क्यों लिया ये फैसला?
अविका गोर ने आगे कहा, 'मिलिंद और मैंने देखा बैंकॉक काम के लिहाज से मिलिंद के लिए काफी बेहतर है. मुझे भी यह काफी अच्छा लगा. मुझे हमेशा ऐसा लगेगा जैसे मैं वहां छुट्टी पर हूं, तो क्यों न जाऊं? हम दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को आगे बढ़ने में सहयोग देने में विश्वास रखा है, यहां तक कि जब हम 7 साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तब भी.'
तरक्की में रुकावट
अविका गोर ने आगे कहा, 'अगर मुझे कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिलता है जिसके लिए मुझे महीनों तक घर से दूर रहना पड़े, तो वह पूरी तरह से मेरा साथ देते हैं. इसी तरह, मुझे नहीं लगता कि मुझे भी उनकी तरक्की में रुकावट डालनी चाहिए.'
मुंबई ही मेरा ठिकाना...
अपनी बात पूरी करते हुए अविका गोर ने आगे कहा, 'जब मैं मुंबई में थी, तब भी मैं हैदराबाद, राजमुंद्री या विशाखापत्तनम में शूटिंग कर रही थी. मुझे ऐसा कभी फील नहीं हुआ कि मुंबई ही मेरा ठिकाना है. मैं बैंकॉक लगभग एक महीने से ही हूं, और काम के सिलसिले में ज्यादातर हैदराबाद या मुंबई में ही रहती हूं. मेरी प्रायोरिटी हमेशा मेरे काम की कमिटमेंट ही रहेंगी क्योंकि इन्हीं की वजह से मैं आज इस मुकाम पर हूं.'