---विज्ञापन---
धीरज धूपर बने Lock Upp 2 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट, राम कपूर से शिवांगी जोशी तक की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
'लॉक अप 2' की शुरुआत 27 जून को हुई थी. करीब चार साल बाद शो का दूसरा सीजन आया है और यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले एपिसोड से ही शो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस सीजन को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला यह शो शनिवार से गुरुवार तक रात 8 बजे टेलीकास्ट होता है. शो में धीरज धूपर, शिवांगी जोशी, राम कपूर समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया है. आइए जानते हैं कि रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कंटेस्टेंट हर हफ्ते कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं.
धीरज धूपर
धीरज धूपर टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं. 'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 'लॉक अप 2' के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हर हफ्ते 25 लाख रुपये फीस मिल रही है.
राम कपूर
इसके बाद राम कपूर का नाम आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शो के दूसरे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं और हर हफ्ते 15 से 20 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं.
हर्षद चोपड़ा
हर्षद चोपड़ा भी टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. वह आखिरी बार टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लॉक अप 2' से उन्हें हर हफ्ते 12 से 15 लाख रुपये फीस मिल रही है.
शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे ने 'लॉक अप 2' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर हफ्ते 15 लाख रुपये फीस चार्ज कर रही हैं.
शिवांगी जोशी
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से उन्हें खास पहचान मिली थी. इन दिनों वह 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक हर हफ्ते 10 से 12 लाख रुपये फीस चार्ज कर रही हैं.
आकांक्षा चमोला-आकांक्षा चौधरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला हर हफ्ते 1.5 लाख से 2 लाख रुपये फीस ले रही हैं, जबकि आकांक्षा चौधरी करीब 1.5 लाख रुपये प्रति सप्ताह चार्ज कर रही हैं. इसके अलावा शो में श्रेया कालरा, योगेश रावत, माधुरी जैन, पामेला सेरेना, रियाज अली, वरुण यादव उर्फ लैला और सूफी मोतीवाला जैसे कंटेस्टेंट भी शो का हिस्सा हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.