Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2 में शिल्पा शिंदे का दावा, शिवांगी जोशी के रहे हैं कई अफेयर्स, बोलीं-‘कुशाल टंडन के साथ..

'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. शो में उन्होंने अपनी डिपेंडेंट शिवांगी जोशी के कथित पुराने अफेयर्स और कुशाल टंडन का जिक्र करते हुए हैरान करने वाला दावा किया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

---विज्ञापन---

Shilpa Shinde-Shivangi Joshi-Mohsin Khan-Kushal Tandon
Shilpa Shinde-Shivangi Joshi-Mohsin Khan-Kushal Tandon

‘लॉक अप 2’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में शिल्पा शिंदे ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है और तभी से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वह अक्सर ऐसे बयान देती नजर आती हैं, जिनकी वजह से चर्चा में आ जाती हैं. इन दिनों शिल्पा, शो में अपनी डिपेंडेंट शिवांगी जोशी के लिए कई मुश्किलें खड़ी करती दिखाई दे रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने शिवांगी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने शिवांगी के कथित एक्स-बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन का भी जिक्र किया.

शिवांगी के अफेयर पर बोलीं शिल्पा

‘लॉक अप 2’ के हालिया एपिसोड में शिवांगी जोशी की कंट्रोलर शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा से दावा किया कि एक्ट्रेस के अपने पुराने को-स्टार्स के साथ अफेयर्स रहे हैं. शिल्पा ने यह भी कहा कि शिवांगी सामने से बहुत मासूम बनती है. इस पर श्रेया से शिल्पा ने कहा कि वो शिवांगी जैसे लोगों से दूर रहती हैं.

---विज्ञापन---

शिल्पा ने शिवांगी के अफेयर पर किया दावा

बाद में शिल्पा शिंदे ने कहा, “उसने कई शो किए हैं और हर शो में उसका किसी मेल एक्टर के साथ अफेयर रहा हैय” कुशाल टंडन का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, “उसके साथ भी उसका अफेयर था. कुशाल उससे उम्र में काफी बड़े हैं. उसके बाद तुम बहुत मासूम बनने का नाटक करती हो. क्या सच में हम इतने बुरे हैं? जब मामला फिजिकल रिलेशनशिप तक पहुंच जाता है, तब तुम मासूम बनती हो.”

लोगों ने शिल्पा की हरकत पर उठाए सवाल

इस क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने शिल्पा के बयान पर नाराजगी जताई, जबकि कुछ ने फराह खान को टैग करते हुए उनसे इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की.एक यूजर ने लिखा, “कितनी अजीब बात है कि जब उसके आंसुओं का मजाक उड़ाने, उसे ‘ओवर-एक्टर’ कहने और उसकी भावनाओं पर सवाल उठाने का समय था, तब सेलिब्रिटीज के पास कहने के लिए बहुत कुछ था. लेकिन अब, जब एक महिला के चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो वे एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं. उनका यह चुनिंदा गुस्सा उनके बारे में बहुत कुछ बताता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, “अगर शिवांगी ने किसी बड़ी उम्र के व्यक्ति को डेट किया, तो क्या हुआ? लेकिन तुम्हारी तो अपने से कम उम्र के व्यक्ति से शादी होने वाली थी और वह तुम्हारा को-स्टार भी था.”

शिवांगी जोशी को हर्षद से बात करने से शिल्पा ने रोका

बता दें कि शो में शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी की कंट्रोलर हैं. हाल ही में उन्होंने एक फैसला सुनाते हुए शिवांगी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश की. शिल्पा ने शिवांगी को ऑर्डर दिया कि वह हर्षद से बात नहीं करेंगी.पैपराजी से परेशानी हुईं. इसके बाद शिवांगी भावुक होकर रो पड़ी थीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Mouni Roy, फोटोज-वीडियो लेने पर भड़कीं एक्ट्रेस ने लगाई लताड़, बोलीं-‘बंद करो..’

First published on: Jul 15, 2026 02:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola