---विज्ञापन---
दूसरी शादी से पहले जानिए जेनिफर विंगेट की नेटवर्थ, करोड़ों की मालकिन हैं टीवी की ‘रिद्धिमा’
Jennifer Winget Net Worth: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनकी दूसरी शादी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर आज यानी 16 जुलाई को सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि यह एक प्राइवेट और इंटीमेट वेडिंग होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. शादी की खबरों के बीच फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ उनकी कमाई और नेटवर्थ के बारे में भी जानना चाहते हैं.
इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं जेनिफर
जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट शोज दिए हैं, लेकिन साल 2009 में आए सुपरहिट शो 'दिल मिल गए' में डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया और टीवी की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं.
टॉप एक्ट्रेसेस में नाम शुमार
सिर्फ पॉपुलर ही नहीं, जेनिफर कमाई के मामले में भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक टीवी शो के प्रति एपिसोड करीब 1.5 से 2 लाख रुपये तक फीस लेती हैं. लंबे चलने वाले शोज से उन्होंने करोड़ों रुपये की कमाई की है.
जेनिफर ने ओटीटी की ओर बढ़ाया कदम
पिछले कुछ समय में जेनिफर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर भी कदम बढ़ाया है. रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक वेब सीरीज के लिए करीब 6 से 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. यही वजह है कि टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनकी अच्छी-खासी डिमांड बनी हुई है.
कैसे करती हैं कमाई?
कमाई का एक बड़ा हिस्सा उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मिलता है. कहा जाता है कि जेनिफर 15 से ज्यादा बड़े ब्रांड्स का प्रचार करती हैं, जिससे उनकी सालाना आय में करोड़ों रुपये का इजाफा होता है.
कितनी है नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट की कुल नेटवर्थ करीब 45 से 58 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. टीवी, ओटीटी, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने शानदार संपत्ति बनाई है.
दूसरी शादी करने जा रहीं एक्ट्रेस
अब फैंस को उनकी शादी की पहली तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है. अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो जेनिफर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. हालांकि, शादी को लेकर अभी तक एक्ट्रेस या उनकी टीम की ओर से कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.