Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरी बीमारी की वजह से…’ कैंसर से बुरी तरह टूटी टीवी एक्ट्रेस, ऐसे बयां किया दर्द

---विज्ञापन---

Actress Cancer Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने लिवर कैंसर का इलाज करवा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपना दूसरा इम्यूनोथेरेपी सेशन करवाया है. दीपिका अपनी हेल्थ से जुड़ी एक छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. हाल ही में दीपिका के पति शोएबपति शोएब इब्राहिम ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्होंने दीपिका की हेल्थ अपडेट देने के साथ-साथ ये भी बताया कि उनकी बीमारी का असर अब उनके बेटे रूहान पर भी पड़ रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका ने क्या कुछ बताया है.

दीपिका का दूसरा इन्फ्यूजन...

नए व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उनका दूसरा इम्यूनोथेरेपी इन्फ्यूजन होने वाला है. शोएब ने आगे कहा कि प्रोसेस के दौरान उन्हें दीपिका को अस्पताल में छोड़कर अपने बेटे रूहान के साथ घर लौटना होगा. शोएब ने बताया, 'आज दीपिका का दूसरा इन्फ्यूजन है और हम इसके लिए जा रहे हैं. रूहान भी आज बहुत चिड़चिड़ा था.'

---Advertisement---

उसे अकेलापन महसूस...

वहीं, दीपिका ने आगे कहा, 'इस एक महीने में रूहान इमोशनली काफी वीक हो गया है. उसने कई दिनों तक घर को खाली देखा, उसे बहुत अकेलापन महसूस हुआ. जब हमने उसे बताया कि हम आज जाएंगे, तो वह ठीक नहीं था, सुबह से ही वह जाने से मना कर रहा था.'

मेरी बीमारी की वजह से...

बता दें कि, कुछ महीने पहले दीपिका कक्कड़ ने कहा था, 'मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है. मेरी बीमारी की वजह से शोएब कई कामों में उलझा हुआ है. कभी-कभी मैं रूहान को समय नहीं दे पाती. जिन दिनों मैं थकी हुई होती हूं, बस सो जाती हूं. अगर मैं अस्पताल में होती हूं, तो मैं रूहान के साथ नहीं रह सकती. बीमार होने पर सब कुछ बदल जाता है.'

---Advertisement---

पापा घर जा रहे हैं...

कुछ समय पहले ही शोएब ने एक व्लॉग में यह खुशखबरी देते हुए कहा, 'हम एक महीने और 7 दिन बाद पापा को घर ले जा रहे हैं. उनकी हालत बेहतर है, लेकिन हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी. मैं ईश्वर का बहुत आभारी हूं कि पापा घर जा रहे हैं. उनके दाहिने हिस्से में बाएं हिस्से की तुलना में बेहतर प्रोग्रेस मिल रही है.'

First published on: Jul 03, 2026 01:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola