---विज्ञापन---
‘वो वापस आ जाए…’ दया की याद में डूबे जेठालाल, बोले- कोई चमत्कार हो जाए
Dilip Joshi Miss Disha Vakani: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 18 सालों से दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है. इस शो के हर एक किरदार से लोगों को प्यार हुआ है. इस एक शो ने एक्टर दिलीप जोशी और एक्ट्रेस दिशा वकानी की जेठालाल और दया बेन की जोड़ी को देश के घर-घर में फेमस कर दिया है. लेकिन शो के दर्शकों को पिछले 10 साल से अपनी ये फेवरेट जोड़ी टीवी पर देखने को नहीं मिल रही है. लोग शो में दया बेन की कमी के एहसास को कई बार जाहिर कर चुके हैं. अब तो शो में उनके पति जेठालाल भी भगवान से यहीं दुआ मांग रहे हैं कि शो में किसी तरह दिशा वकानी की वापसी हो जाए. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
काश कोई चमत्कार हो जाए...
दरअसल, हाल ही में दिलीप जोशी ने मीडिया के साथ बात करते हुए में माना कि दिशा के साथ स्क्रीन शेयर करना उन्हें बहुत याद आता है. शो के 18 साल पूरे होने पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि काश कोई चमत्कार हो जाए और दिशा शो में वापस आ जाएं.
बहुत याद आती है...
दिशा वकानी की वापसी पर दिलीप जोशी ने कहा, 'जाहिर है कि पिछले 10 साल से दिशा और मैं इस शो के जरिए जुड़े थे. सभी लोग जानते हैं कि हमने साथ में कितना काम किया है और कितने शानदार सीन किए हैं. इसलिए जाहिर है कि हमें उस केमिस्ट्री और सीन्स की बहुत याद आती है.'
जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी की वापसी...
दिलीप जोशी ने यह भी बताया कि शो के मेकर असित मोदी जेठालाल और दयाबेन को फिर से साथ लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. दीलिप ने कहा, 'असित जीने मुझे बताया था कि उन्हें भी घर पर शूट किए गए वे सीन याद आते हैं. वह सोचते हैं कि ऐसे सीन कैसे वापस लाए जाएं. उनके पास आइडिया हैं, लेकिन स्क्रिप्ट में ऐसा हो नहीं पा रहा है.'
मुझे उसकी...
दिलीप जोशी ने आगे कहा, 'दिशा ने एक एक्टर के तौर पर जिस लेवल का काम किया है, उसके लिए मुझे उसकी याद आती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.