Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Akanksha के तलाक के ऐलान से पहले ही अलग हो चुके थे Gaurav Khanna? 10 साल की शादी पर लगा विराम!

---विज्ञापन---

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. 'लॉक अप' शो में आकांक्षा चमोला ने ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने और गौरव ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पिछले करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं.

आकांक्षा के बयान से आया सोशल मीडिया पर भूचाल!

आकांक्षा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इसी बीच गौरव खन्ना का एक पुराना व्लॉग भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने आकांक्षा के खुलासे से करीब 19 दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था.

---Advertisement---

गौरव ने कराया अपने नए घर का टूर

इस व्लॉग में गौरव अपने नए घर का टूर कराते नजर आए थे. उन्होंने बताया था कि वह कानपुर में अपने नए घर में अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट हो चुके हैं. वीडियो में गौरव ने कहा था, 'हमारी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो रहा है. मैं मम्मी और पापा के साथ हमारे नए घर में आ गया हूं. इस नई शुरुआत के साथ कई यादें और भावनाएं जुड़ी हुई हैं.'

आकांक्षा क्यों नहीं आईं नजर?

हालांकि, पूरे वीडियो में आकांक्षा चमोला कहीं भी नजर नहीं आई थीं. उस समय फैंस ने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था, लेकिन अब तलाक की खबर सामने आने के बाद लोग इस व्लॉग को दोनों की अलग-अलग जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं.

---Advertisement---

बेहद खूबसूरत है गौरव के घर की झलक

गौरव ने अपने नए घर की खास झलक भी दिखाई. घर के एंट्री प्वॉइंट पर एक बड़ा और खूबसूरत मंदिर बनाया गया है, जहां वह घर में आते-जाते भगवान का आशीर्वाद लेते हैं. उनका लिविंग रूम काफी बड़ा और खुला है, जिसमें आरामदायक सोफा सेट और बड़ी स्क्रीन वाला टीवी लगाया गया है. बड़ी-बड़ी खिड़कियों की वजह से घर में भरपूर रोशनी और ताजी हवा आती है.

मॉर्डन डिजाइन में बना आलीशान घर

वहीं, ओपन मॉड्यूलर किचन भी मॉर्डन डिजाइन और बेहतरीन स्टोरेज के साथ तैयार किया गया है. फिलहाल, गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में फैंस अब उनके बयान का इंतजार कर रहे हैं.

---Advertisement---

10 साल पुरानी शादी पर मंडराए संकट के बादल?

बहरहाल, सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर 10 साल पुराने इस रिश्ते को लेकर गौरव कब और क्या सफाई देते हैं? तब तक यह मामला टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित खबरों में बना हुआ है.

First published on: Jun 30, 2026 02:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola