---विज्ञापन---
Lock Upp 2: फ्लॉप शो और बोल्डनेस की हदें पार, इतनी कंट्रोवर्सीज से भरा है आकांक्षा चमोला का करियर
Akanksha Chamola Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' की शानदार शुरुआत हो चुकी है, इसी के साथ शो की कंटेस्टेंट और टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने भी आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उन्होंने शो के प्रीमियर पर अपने और गौरव खन्ना के डिवोर्स लेने जा रहे वाले बयान से सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है, उनके फैंस को जहां इस बात का सदमा लगा है, वहीं लोग यह जानने को बेताब हैं, कि आखिर क्या वजह है, जो टीवी का मोस्ट पावरफुल कपल तलाक लेने जा रहा है, ऐसे में हाल ही में गौरव खन्ना के बयान ने तो मानों लोगों का दिमाग ही घुमा दिया हो.
इस शो से आकांक्षा ने की करियर की शुरुआत
मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ीं आकांक्षा ने कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने साल 2015 में टीवी शो 'स्वरागिनी' से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह 'भूतू' और 'यू कैन सी मी' जैसे शोज में भी नजर आईं. हालांकि अच्छी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के बावजूद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में वह पहचान नहीं मिल सकी. जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी.
आकांक्षा-गौरव की जोड़ी को फैंस से मिलता प्यार
आकांक्षा का नाम सबसे ज्यादा तब सुर्खियों में आया, जब उनके पति गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बने. शो के दौरान गौरव ने अपनी लव स्टोरी शेयर की और बताया कि उनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा फिलहाल मां नहीं बनना चाहतीं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और उन्हें टीवी के पसंदीदा कपल्स में गिना जाने लगा.
इस शो से दोबारा चर्चा में आईं आकांक्षा
शो खत्म होने के बाद आकांक्षा कई इवेंट्स और पार्टियों में गौरव के साथ नजर आईं. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके अंदाज को बनावटी बताया और उन्हें ट्रोल भी किया. इसी बीच उन्होंने वेब शो 'दिल, धोखा और डिजायर' में काम किया, जिसमें उनके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स चर्चा का विषय बने. ट्रेलर लॉन्च के दौरान को-स्टार के साथ उनकी मस्ती और डांस ने भी सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. कुछ लोगों ने उनके फैसलों की आलोचना की, जबकि कई यूजर्स ने उनका सपोर्ट भी किया.
पत्नी के साथ खड़े नजर आए गौरव खन्ना
इन तमाम विवादों के बीच गौरव खन्ना हमेशा अपनी पत्नी के पक्ष में खड़े नजर आए. लेकिन 'लॉकअप 2' में आकांक्षा के तलाक वाले खुलासे ने सभी को चौंका दिया. कई लोग इसे सच मान रहे हैं, तो कुछ इसे शो का पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.
गौरव के जवाब ने फैंस को किया कंफ्यूज
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में गौरव को 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका व्यवहार यह संकेत दे रहा था कि दोनों के रिश्ते में सब कुछ सामान्य है. अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आकांक्षा और गौरव सच में अलग होने जा रहे हैं या फिर यह सिर्फ रियलिटी शो का एक बड़ा ट्विस्ट है. आने वाले दिनों में इस कहानी से पर्दा उठने की उम्मीद है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.