---विज्ञापन---
‘इसमें कोई शक नहीं…’ Ramayana का टीजर देख टीवी की ‘माता सीता’ ने कही इतनी बड़ी बात? बोलीं- मैं फिल्म का…
TV OG Mata Sita on Ramayana Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर इस साल मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का टीजर हनुमान जयंती के खास मौके पर रिलीज किया गया. जिसे दुनिया भर के लोगों काफी पसंद किया. इसी के साथ लोगों के बीच फिल्म का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया. हर कोई फिल्म के टीजर की खूब तारीफ कर रहा है. इसी बीच टीवी की ओजी 'माता सीता' यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी 'रामायण' का टीजर को लेकर अपने विराच साक्षा किए हैं.
नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का टीजर देखने के बाद देश भर के फैंस फिल्म की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीजर में भगवान राम बने रणबीर कपूर की पहली झलक ने देखने के बाद चारों तरफ रणबीर को बधाई दी जा रही है.
वहीं, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर किए गए 'रामायण' के टीजर को देखने के बाद रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता बनने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' के टीजर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने टीजर देखा और यह बहुत शानदार है. टीजर बहुत रिच लग रहा है. इसे उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है.'
दीपिका चिखलिया ने आगे कहा, 'अब मैं फिल्म की रिलीज इंतजार कर रही हूं. और यह बहुत खूबसूरत लग रही है, इसमें कोई शक नहीं है. यह बहुत शानदार है.'

नितेश तिवारी डायरेक्शन में बनी 'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज की DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के कॉलेब्रेशन के साथ बनाया जा रहा है. इस फिल्म को IMAX में दुनिया भर में रिलीज होगी. इसका पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा.