---विज्ञापन---
बोल्ड कंटेंट से इन 5 फिल्मों ने बटोरे हैं करोड़ों, बड़े पर्दे पर हीरोइनों ने पार कर दी थी सारी हदें

Bold Movies: आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें भर-भरकर बोल्ड और इंटीमेट सीन फिल्माए गए हैं. इन फिल्मों ने अपने बोल्ड कंटेंट से खूब सुर्खियां बटोरीं और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्मों में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस ने जमकर बोल्डनेस का तड़का लगाया है. इन्हें आप घर बैठे OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं.

‘द डर्टी पिक्चर’- रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ से विद्या बालन ने साल 2011 में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म की कहानी रेशमा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आगे चलकर बहुत बड़ी स्टार बनना चाहती है, लेकिन उसे अपने जीवन के हर एक मोड़ पर विश्वासघात मिलता है. फिल्म में विद्या बालन ने जबरदस्त बोल्ड सीन्स दिए हैं. फिल्म में विद्या बालन के अलावा नसीरुद्दीन शाह, तुषार कपूर और इमरान हाशमी संग बोल्ड सीन्स जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

बीए पास- साल 2012 की 'बीए पास' को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. इस फिल्म में हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं. इसमें एक्ट्रेस शिल्पा शुक्ला ने अपने इंटीमेट सीन्स से हंगामा मचा दिया था.

जूली- साल 2004 ने आई फिल्म जूली से नेहा धूपिया ने सनसनी मचा दी थी. इसमें नेहा के साथ सोनू सूद लीड रोल में थे. अपने बोल्ड कंटेंट से इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. एक्ट्रेस ने फिल्म में जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं.

जिस्म 2- रोमांस और थ्रिल से भपुर फिल्म 'जिस्म 2' में कई तरह के रोमांटिक सीन फिल्माए गए हैं. इसमें सनी लियोनी और रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं. एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इस फिल्म में सारी हदें पार कर दी थीं.

हंटर- गुलशन देवैया और राधिका आप्टे की फिल्म 'हंटर' भी काफी बोल्ड है. साल 2015 आई ये फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर काफी सुर्खियों में रही. इन सभी फिल्मों को आप OTT पर देख सकते हैं.