Wednesday, 1 April, 2026

---विज्ञापन---

Prime Video पर तहलका मचा रही ये वेब सीरीज, सत्ता और कुर्सी की थ्रिलिंग कहानी देख रह जाएंगे दंग

ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ नया होता है. यहां अक्सर नई सीरीज और फिल्मों का बोलबाला देखना को मिलता है. ऐसे में आज हम आपके लिए ओटीटी की एक बड़ी ही शानदार सीरीज लेकर आए हैं. ये सीरीज हाल ही में हाल ही में Prime Video पर रिलीज हुई थी और इसकी पॉलिटिकल थ्रिलिंग कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. सीरीज टॉप 10 में ट्रेंड भी कर रही है.

Prime Video पर मौजूद इस 10 एपिसोड की सीरीज में जबरदस्त सत्ता और कुर्सी की लड़ाई देखने को मिलती है. रिलीज होते ही इसकी कहानी ओटीटी पर छा गई थी. वहीं अब भी दर्शक इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं. ये एक शानदार पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है.

इसकी कहानी में दिखाता गया है कि कैसे सत्ता चुनावों के जरिए नहीं, बल्कि मार्गदर्शन और कंट्रोल के जरिए हासिल की जाती है. सीरीज मॉडर्न इंडिया की राजनीती को बड़े शानदार तरीके से पेश करती है. इसमें जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट भी देखने को मिलता है.

इस सीरीज की कहानी एक पटना शहर में एक कोचिंग सेंटर चलाने वाले शातिर शिक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने वफादार छात्रों को तैयार करके उन्हें ऊंचे सरकारी पदों पर पहुंचाता है, ताकि 30 साल पुरानी बदले की एक साजिश को अंजाम देते हुए पूरे सिस्टम पर अपना नियंत्रण स्थापित कर सके.

जी हम बात कर रहे हैं Prime Video की सीरीज ‘संकल्प’ की, जिसमें नाना पाटेकर, जीशान अय्यूब, कुब्रा सैत, संजय कपूर, नीरज काबी लीड रोल में हैं. ये सीरीज बीते 11 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. दर्शक इसकी कहानी काफी पसंद कर रहे हैं.

First published on: Apr 01, 2026 08:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.