---विज्ञापन---

Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी ये तगड़ी और धांसू फिल्म, छोटे से बजट में किया बड़ा धमाका

ओटीटी पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म छाई हुई है, जिसने अपनी कहानी की सादगी और किशोरावस्था की मासूमियत के दम पर बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों जगह 'बड़ा धमाका' किया है. प्रवीण नाम के एक 15 साल के लड़के के इर्द-गिर्द बुनी गई यह कहानी 10वीं बोर्ड के बाद के उस बदलाव को दिखाती है, जहां बच्चा अपनी पहली लव स्टोरी और क्रश की तलाश में होता है. 6 करोड़ रुपये की छोटी सी लागत से बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 71.33 करोड़ रुपये की कमाई की है.

बॉक्स ऑफिस पर 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका'- इस फिल्म का नाम 'यूथ' है, जिसका बजट महज 6 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.26 करोड़ और वर्ल्डवाइड कुल 71.33 करोड़ रुपये का जबरदस्त बिजनेस किया. यह साल 2026 की सबसे फायदेमंद फिल्मों में से एक बनकर उभरी है.

किशोरावस्था के बारे में है कहानी- फिल्म में प्रवीण का 10वीं कक्षा पास करके 11वीं में जाना और वहाँ 'परफेक्ट लव' की तलाश करना बहुत ही नैचुरल है. एक तरफ माता-पिता का सख्त अनुशासन और दूसरी तरफ स्कूल की बेफिक्र मस्ती, इसे हर उम्र के दर्शक से कनेक्ट करती है.

ओटीटी पर जबरदस्त ओपनिंग- 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही यह फिल्म टॉप ट्रेंडिंग सूची में पहले नंबर पर पहुंच गई. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी पांच प्रमुख भाषाओं में जारी किया गया है, जिससे इसकी पहुंच पूरे भारत में है.

IMDb पर शानदार रेटिंग- सिनेमा और ओटीटी दोनों पर दर्शकों की भारी सराहना मिलने के कारण इसे IMDb पर 7.1 की शानदार रेटिंग मिली है. यह रेटिंग फिल्म की कहानी और इसके मेकिंग क्वालिटी को दर्शाती है.

कहानी में छिपा 'ट्विस्ट'- फिल्म केवल हंसी-मजाक नहीं है. कहानी के बीच में एक बड़ी शरारत प्रवीण के जीवन में ऐसा मोड़ लाती है जो उसे समय से पहले जिम्मेदारियों का एहसास कराती है. यही वो हिस्सा है जो दर्शकों को फिल्म से बांधे रखता है.

First published on: Apr 21, 2026 11:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.