Saturday, 18 April, 2026

---विज्ञापन---

अपने ही पति से 3 बार शादी कर चुकी है ये एक्ट्रेस, पहली बार इस उम्र में रचाया था ब्याह

'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हुईं देबिना बनर्जी की असल जिंदगी में भी 'राम' यानी गुरमीत चौधरी के साथ उनका रिश्ता बेहद खास रहा है. देबिना 18 अप्रैल को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. गुरमीत से उनकी पहली मुलाकात एक टैलेंट हंट शो के दौरान हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर गहरे प्यार में बदल गई. इस कपल की सबसे बड़ी खासियत इनकी तीन बार की गई शादियां हैं, जिनमें से हर शादी का अपना एक अलग किस्सा और उद्देश्य रहा है. आज यह कपल दो बेटियों, लियाना और दिविशा के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहा है.

पहली शादी (2006) - गुपचुप और छोटी सी शुरुआत- देबिना और गुरमीत ने पहली बार साल 2006 में बहुत ही निजी और गुपचुप तरीके से शादी की थी. उस समय देबिना की उम्र मात्र 19 साल थी. इस शादी में परिवार या दोस्तों के बजाय केवल 3 दोस्त और 5 पंडित मौजूद थे.

दूसरी शादी (2011) - परिवार और धूमधाम के साथ- पहली गुपचुप शादी के पांच साल बाद, साल 2011 में इस कपल ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दूसरी बार शादी रचाई. यह वह समय था जब दोनों का करियर टीवी इंडस्ट्री में ऊंचाइयों पर था.

तीसरी शादी (2021) - बंगाली परंपरा का सम्मान- 4 अक्टूबर 2021 को देबिना और गुरमीत ने तीसरी बार एक-दूसरे का हाथ थामा. इस बार उन्होंने बंगाली परंपरा और रीति-रिवाजों को अपनाते हुए एक भव्य तरीके से शादी की, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था.

दो बेटियों की मां- देबिना और गुरमीत अब दो बेटियों के माता-पिता हैं. उनकी बड़ी बेटी 'लियाना' का जन्म 2022 में हुआ था, जिसके लिए एक्ट्रेस ने IVF तकनीक का सहारा लिया था. उसी साल नवंबर में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी 'दिविशा' को जन्म दिया.

करियर की शुरुआत- देबिना ने साल 2003 में फिल्म 'इंडियन बहू' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 'रामायण' से मिली. गुरमीत चौधरी के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उन्हें टेलीविजन का 'आइडियल कपल' माना जाता है.

First published on: Apr 18, 2026 12:23 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.