---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस का न्यू किंग! 12 महीने में दे डाली 2000 करोड़ की फिल्में, शाहरुख के बाद अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

बॉलीवुड में ऐसे तमाम एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपने करियर में तमाम बेहतरीन फिल्में दी है. इन एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे एक्टर्स शामिल हैं, जो अपने करियर में 1000 करोड़ के ऊपर की फिल्में दे चुके हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी दो फिल्मों ने सिर्फ एक साल में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अक्षय खन्ना के बारे में है. अक्षय खन्ना की साल 2025 में दो फिल्में रिलीज हुई थीं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहीं. दोनों ही मूवीज में उन्होंने विलेन का रोल किया था और उसके लिए उन्हें खूब सराहा भी मिली हैं.

अक्षय खन्ना की 2025 की पहली फिल्म के बारे में बात करें तो छावा 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आए. वहीं, मूवी में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया था. इस मूवी ने दुनिया भर में 807 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

वहीं, अक्षय खन्ना की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी धुरंधर है, जो कि 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत का रोल किया था और फिल्म में उनके इस अग्रेसिव विलेन वाले रोल को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए. इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स भी नजर आए. इस मूवी ने दुनिया भर में 1307 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.

अक्षय खन्ना की दोनों ही फिल्मों ने 2114 करोड़ का दुनिया भर में कारोबार कर लिया है और इस तरह से अक्षय ने शाहरुख खान के बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, शाहरुख खान की साल 2023 में तीन फिल्में रिलीज हुई थीं जिसमें से डंकी, पठान और जवान शामिल है. इन तीनों मूवीज ने मिलकर कुल 2685 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन दो फिल्मों के आंकड़ा जोड़ा जाए तो पठान और जवान ने मिलकर 2155 करोड़ का कारोबार किया था. उसके बाद अक्षय खन्ना की धुरंधर और छावा ने मिलकर 2114 करोड़ का कारोबार किया.

काम को लेकर बात करें तो अक्षय खन्ना जल्द ही धुरंधर के बाद सनी देओल के साथ फिल्म इक्का में नजर आएंगे. इसके अलावा वह तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं, तो वह फिल्म महाकाली में नजर आएंगे.