---विज्ञापन---

साउथ में नहीं चला इन हसीनाओं का सिक्का, बॉलीवुड में किया राज; आज सुपरस्टार्स में होती है गिनती

दक्षिण भारतीय सिनेमा से आकर बॉलीवुड पर राज करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी रहीं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की परिभाषा ही बदल दी. इन 'साउथ इंडियन ब्यूटीज' ने न केवल पर्दे पर अपना जादू चलाया, बल्कि उस दौर के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी इनके हुस्न के कायल हो गए थे.

हेमा मालिनी (ड्रीम गर्ल)- तमिलनाडु के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'ईदु साथीयम' से की थी. लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड में *सपनों का सौदागर' से कदम रखा, तो वे रातों-रात स्टार बन गईं. उनकी खूबसूरती का आलम यह था कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उन पर इस कदर लट्टू हुए कि उन्होंने धर्म बदलकर उनसे शादी की. हेमा मालिनी आज भी बॉलीवुड की इकलौती 'ड्रीम गर्ल' मानी जाती हैं.

श्रीदेवी (पहली लेडी सुपरस्टार)- तमिलनाडु में जन्मी श्रीदेवी को बॉलीवुड की 'पहली लेडी सुपरस्टार' कहा जाता है. बाल कलाकार के रूप में दक्षिण में पहचान बनाने के बाद उन्होंने 1975 में फिल्म 'जूली' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. उनकी कातिलाना आंखों और अभिनय ने हर किसी को घायल किया. खबरों की मानें तो उस दौर में मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत जैसे बड़े सितारे भी उनके आकर्षण से बच नहीं पाए थे.

रेखा (एवरग्रीन ब्यूटी)- साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाली रेखा आज भी अपनी खूबसूरती से नई अभिनेत्रियों को मात देती हैं. रेखा ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया, वह मिसाल है. उनके अभिनय से ज्यादा उनके अफेयर्स के किस्से मशहूर रहे. अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी और उनके रिश्ते की खबरें आज भी बॉलीवुड के गलियारों में गूंजती हैं. इसके अलावा विनोद मेहरा और संजय दत्त जैसे सितारों के साथ भी उनका नाम जुड़ा.

वैजयंती माला- 50 और 60 के दशक की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक वैजयंती माला ने दक्षिण से आकर हिंदी सिनेमा पर राज किया. वे एक बेहतरीन डांसर और अदाकारा थीं. उन्होंने देवानंद, शम्मी कपूर और धर्मेंद्र जैसे उस दौर के हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई. उनकी सादगी और क्लासिकल डांस ने दर्शकों को उनका मुरीद बना दिया था.

जया प्रदा- आंध्र प्रदेश के एक तेलुगु परिवार में जन्मी प्रदा ने 70 और 80 के दशक में अपनी मासूमियत से दर्शकों के दिलों को जीता. उनकी खूबसूरती की तारीफ खुद सत्यजीत रे जैसे दिग्गज फिल्मकार ने की थी. बॉलीवुड में जितेंद्र के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी कई यादगार फिल्में दीं और अपनी एक खास जगह बनाई.

First published on: Mar 30, 2026 03:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.