---विज्ञापन---

रोमांस से भरपूर हैं ये 5 वेब सीरीज, वीकेंड पर घर बैठे करें एंजॉय

ओटीटी पर हर तरह के कंटेंट मौजूद हैं. अगर आप यहां कुछ रोमांटिक और ड्रामा से भरपूर देखना चाहते हैं, तो ये 5 सीरीज आपके लिए हैं. प्राइम वीडियो पर मौजूद इन पांचों सीरीज में भर-भरकर रोमांस, बोल्ड सीन शामिल हैं. ऐसे में इस वीकेंड आप घर बैठे इन्हें एंजॉय कर सकते हैं. आइए इन सीरीज के बारे में जानते हैं.

Mirzapur- प्राइम वीडियो पर मौजूद वेब सीरीज मिर्जापुर इंडिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है. इसकी दमदार कहानी ने हर किसी को आकर्षित किया है. एक्शन, क्राइम, थ्रिल और ड्रामा के अलावा इस सीरीज में जबरदस्त बोल्ड सीन्स भी देखने को मिलते हैं.

Rasbhari- साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘रसभरी’ आपको बेहद पसंद आएगी. सीरीज में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं. इसमें स्वरा भास्कर ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं. सीरीज आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Four More Shots Please!- प्राइम वीडियो की वेब सीरीज Four More Shots Please! ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. रोमांस और ट्विस्ट से भरपूर इस सीरीज की कहानी चार लड़कियों के इर्द-गिर घूमती हैं. इसमें कई तरह के बोल्ड सीन्स शामिल किए गए हैं.

Made in Heaven- प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मेड इन हेवन’ दो वेडिंग प्लानर की कहानी है. इसमें शोभिता धुलीपाला और अर्जुन माथुर लीड रोल में हैं.

Skulls and Roses- प्राइम वीडियो पर मौजूद सीरीज ‘स्कल्स एंड रोजेज’ एक रियलिटी वेब सीरीज है, जहां कपल्स का रिलेशनशिप टेस्ट होता है. इसे भी देख सकते हैं.

First published on: Feb 26, 2026 11:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.