---विज्ञापन---
दिमाग घुमा देंगी OTT की ये 5 झन्नाटेदार सस्पेंस-थ्रिलर मूवीज, हर सीन में मिलेगा चौंकाने वाला ट्विस्ट

अगर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खास लेकर आए हैं. ओटीटी पर कुछ ऐसी शानदार मूवीज, जिनकी थ्रिलिंग कहानी देखकर का माथा घूम जाएगा. इनकी कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती हैं. इन फिल्मों का धमाकेदार क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे. आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Turbo- टर्बो 2024 में रिलीज हुई एक जबरदस्त मलयालम भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन वैसख ने किया है. फिल्म में साउथ स्टार ममूटी के साथ ही राज बी. शेट्टी, कबीर दुहान सिंह, सुनील, शबरीश वर्मा, अंजना जयप्रकाश, निरंजना अनूप, बिंदू पणिक्कर, दिलेश पोथन और जॉनी एंटनी जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म की कहानी एक टर्बो नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गुस्सैल लेकिन दयालु जीप चालक है. वो अक्सर मुसीबत में पड़ जाता है क्योंकि वह अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर सकता. ऐसे में आगे चलकर टर्बो अपने दोस्त की प्रेम कहानी में उलझ जाता है. इसकी पूरी कहानी आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

Bougainvillea- बोगेनविलिया मलयालम भाषा की एक शानदार मायथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है. इसका निर्देशन अमल नीरद ने किया है. इस फिल्म में कुंचाको बोबन और ज्योतिर्मयी लीड रोल में हैं. फिल्म में फहद फासिल, वीणा नंदकुमार, श्रींदा और शराफ यू धीन भी शामिल हैं. इसकी सस्पेंस भरी कहानी देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा.

Pani- पानी 2024 में रिलीज हुई एक शानदार मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे जोजू जॉर्ज ने लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म में जोजू, सागर सूर्या और जुनैज वी. पी. लीड रोल में हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. इसे आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

Thalavan- ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLiv पर मौजूद फिल्म ‘थलावन’ साल 2024 की एक मलयालम भाषा की जबरदस्त थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में बीजू मेनन और आसिफ अली लीड रोल में हैं. फिल्म में दो ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एक-दूसरे का साथ देते हैं. ये एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

Marco- इस फिल्म का जबरदस्त एक्शन, थ्रिल और वायलेंस देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ‘मार्को’ एक मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे हनीफ अडेनी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इतना खून खराबा होता है कि आपकी आंखें निकल आएंगी. अगर आप एक्शन और वायलेंट फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपको बेहद पसंद आएगी. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.