---विज्ञापन---
इन 5 एक्टर्स ने निभाया हनुमान जी का दिव्य किरदार, एक को भगवान की तरह पूजने लगे थे लोग

आज यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में बजरंगबली का किरदार निभाया था. टीवी हो या फिल्में, अबतक कई शानदार कलाकारों ने हनुमान जी का किरदार निभाया. इसमें एक किरदार ऐसा भी है, जिनकी तस्वीर आज भी घर-घर पूजी जाती है.

दारा सिंह- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिवंगत एक्टर दारा सिंह का है, का नाम है, जिन्होंने 1976 की फिल्म ‘बजरंगबली’ और फिर रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान हनुमान का जीवंत रोल निभाया. ये किरदार आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए हैं. एक ऐसा किरदार जिसकी जगह कोई भी नहीं ले सकता है.

विंदू दारा सिंह- दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने भी ‘जय वीर हनुमान’ में हनुमान जी का किरदार निभाया. दारा सिंह हर साल अपने पिता की तरह ही दिल्ली की रामलीला में हनुमान जी का किरदार निभाते हैं.

देवदत्त नागे- मराठी एक्टर देवदत्त नागे ने पैन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ में हनुमान का किरदार निभाया था. इस फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर काफी बवाल मचा था. हालांकि देवदत्त नागे ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए रखी. उनके किरदार की खूब चर्चा हुई थी.

राज प्रेमी- क्रिकेटर से एक्टर बने राज प्रेमी ने साल 1997 के मशहूर शो ‘जय हनुमान’ में बजरंगबली का किरदार निभाया था. आज भी दर्शक उनके किरदार को याद करते हैं.

रेसलर दानिश अख्तर सैफी- टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ में रेसलर दानिश अख्तर सैफी ने हनुमान जी का शानदार किरदार निभाया था. अपनी मस्कुलर बॉडी और सादगी से दानिश ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. दूसरे धर्म से होने के बावजूद दानिश निजी जिंदगी में भगवान हनुमान के बड़े भक्त हैं.