---विज्ञापन---
पिता के खिलाफ जाकर इस हिंदू हसीना ने रखा मुस्लिम एक्टर संग रिश्ता! घर बसाने का देख रही सपना

इन दिनों कलर्स टीवी पर 1 फरवरी को शुरू हुआ रियलिटी शो द 50 काफी चर्चा में बना हुआ है. इस शो के कई क्लिप्स और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. वहीं, शो में कुछ लोगों के बीच अच्छी दोस्ती और केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. हाल ही में शो के दौरान एक एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रपोज किया है.

दरअसल, नद 50 के लव बर्ड्स अरबाज पटेल और निक्की तंबोली की शो में केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. दोनों ही एक दूसरे को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं और उनके प्यार की शुरुआत बिग बॉस मराठी के दौरान हुई थी.

वहीं, हाल ही में शो के पिछले एपिसोड में निया शर्मा और उर्फी जावेद बतौर गेस्ट के रूप में नजर आईं थी और इसी दौरान एक टास्क में शो के लड़कों को लड़कियों को इप्रेंस करने को कहा गया था. टास्क के दौरान अरबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को प्रपोज किया है. जिसके बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

अरबाज पटेल ने निक्की को प्रपोज करते हुए कहा, " मेरे दिल की धड़कन अभी तेजी से धड़क रही हैं. निक्की मुझे हमेशा कहती है कि हमने ऑफिशियली कभी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया है. खुलकर अपनी फीलिंग्स को नहीं बताया है. इसलिए मैंने सोचा जिस प्लेटफॉर्म ने हमें मिलाया,मुझे एक खूबसूरत पार्टनर दी, वहां मैं निक्की के लिए फाइनली अपने दिल की बात कहूंगा. ये सुनकर निक्की काफी इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं.

इस दौरान अरबाज ने ये भी कहा, "मैं आज अपनी खूबसूरत पार्टनर को सभी के सामने प्रपोज करूंगा. अरबाज घुटनों पर बैठ जाते हैं और निक्की को प्रपोज करते हैं. घुटनों पर बैठने के बाद कहते हैं कि, " ये स्ट्रांग है, मैं भी हूं. मैं पहले गुस्से में रहता था. कभी शांत नहीं रहता था. लेकिन जब से मैं निक्की के साथ हूं, उसको देखता हूं मैं शांत हो जाता हूं. चाहे मैं कितना भी गुस्से में रहूं. कितनी भी हमारी बहस हो. निक्की को देखकर मैं सैटल हो जाता हूं. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. ये सुनकर निक्की ने कहा कि वो इस पल का बहुत लंबे वक्त से इंतजार कर रही थीं.

बता दें कि शो में हुए इस प्रपोजल के बाद निक्की ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने शो का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "ज़िंदगी धीमी नहीं हुई.लेकिन उस एक पल में, मेरा दिल थम गया. कोई प्लानिंग नहीं,कोई रणनीति नहीं. बस दो आत्माएं अराजकता के बीच स्थिर खड़ी थीं. उनके साथ,मुझे याद आया कि प्यार शोरगुल वाला नहीं होता. यह स्थिर होता है, यह हर दिन एक-दूसरे को चुनना होता है. उन पलों के लिए आभारी हूं जो वास्तविक लगते हैं. उनके लिए आभारी हूं. आपके सभी प्यार के लिए आभारी हूं.