Saturday, 28 February, 2026

---विज्ञापन---

Thalapathy Vijay Net Worth: चैन्नई में आलीशान बंगला और करोड़ों की गाड़ियां, कितने रईस हैं Thalapathy Vijay?

Thalapathy Vijay Net Worth: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थालापति विजय इस समय अपनी पत्नी संगीता के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में उनकी पत्नी संगीता विजय ने चेन्नई की एक फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की है. अपनी याचिका में संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट की धारा 36 के तहत इंटरिम मेंटीनेंस और धारा 37 के तहत परमानेंट एलमनी की मांग की है. तलाक की खबरों के बीच अब लोग थालापति विजय की नेटवर्थ जानने को बेकरार हैं.

संगीता द्वारा याचिका दायर करने के बाद से थालापति विजय की नेटवर्थ ट्रेंड कर रही है. कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2026 की शुरुआत तक विजय की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपये आंकी गई है.

तमिल सुपरस्टार थालापति विजय भारत के सबसे अमीर और रईस एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. विजय भी शाहरुख खान, प्रभास और रजनीकांत की तरह देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं.

खबरों के मुताबिक, सुपरस्टार विजय एक फिल्म के लिए 130 करोड़ से 275 करोड़ रुपये तक की फीस मोटी वसूलते हैं. इंडस्ट्री द्वारा लगाए गए अनुमानों के अनुसार, साल 2024 में आई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के लिए विजय ने करीब 200 करोड़ रुपये की फीस ली थी.

इसके अलावा, उनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' से उन्होंने 250 करोड़ से लेकर 275 करोड़ रुपये के बीच में कमाई की है. हालांकि, इसकी अभी कहीं कोई पुष्टि नहीं की गई है.

वहीं, एड से होने वाली की बात करें तो कहा जाता है कि विजय अपने करियर के पीक पर सिर्फ विज्ञापन से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

इसके अलावा, चेन्नई के नीलंकराई में कैसुआरिना ड्राइव पर विजय का एक आलीशान सी-फेसिंग बंगला है. masala.com के अनुसार, उनकी कार कलेक्शन में Range Rover Evoque, Rolls-Royce Ghost, Mini Cooper S, BMW Lineup: 5 Series and 3 Series, Mercedes-Benz GLA, Volvo XC90, Ford Mustang, Toyota Innova Crysta और Maruti Suzuki Celerio शामिल हैं.

First published on: Feb 28, 2026 10:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.