---विज्ञापन---
‘सपने सच होते हैं’, Ekta Kapoor के साथ काम करने पर भावुक हुईं Tanya Mittal, बोलीं-‘भगवान सच में..’

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर तान्या मित्तल शो से बाहर आने के बाद भी चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने शो में अपनी बातों के कारण लोगों के बीच खूब पॉपुलैरिटी बटोरी. यहां तक कि लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया. वहीं, तान्या मित्तल और एकता कपूर की मुलाकात बिग बॉस 19 के अंदर हुई थी और उन्होंने तभी तान्या को ऑफर भी दिया था. जिसके बाद तान्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. शो खत्म होने के बाद वह तब से उस पल का इंतजार कर रही थी, जब उन्हें एकता के साथ काम करने का मौका मिले और वो वक्त अब आ गया है.

दरअसल, हाल ही में तान्या मित्तल एकता कपूर से मिली हैं और उन्होंने उनके साथ एक वीडियो शेयर किया है. जहां वह एकता कपूर के घर तमाम गिफ्ट्स लेकर पहुंची हैं. इसके अलावा तान्या ने एकता की दिल खोलकर तारीफ भी की है. तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही हैं, "किसी ने मुझसे कहा था कि सपने सट नहीं होते, पर मैं किसके साथ खड़ी हूं, मैम आपको कैसा लगा मुझसे मिलके? जिसपर एकता ने कहा, मुझे ऐसा लगा कि तान्या मैंने तो शो के अंदर ही आपको ऑफर कर दिया था आपका रोल. आपको बहुत वक्त लगा यहां तक आने के लिए. फिर तान्या कहती हैं, "तो आप मुझे काम दे रहे हो? एकता बोलीं, 'मैं आपको अभी कह रही हूं कि मेरे पास आपके लिए लिखित में ऑफर है. मैं आपके साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं. तो तान्या कहती हैं, " मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना. एकता ने कहा, " हां बिल्कुल और मैं आपको ईमानदार होकर कहना चाहता हूं कि आप जो मेरे लिए इतने गिफ्ट्स लेकर आए हैं, उनके लिए थैंक्स.

तान्या ने इस वीडियो के साथ एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा, " प्रिय एकता मैम/दी, सपने सच होते हैं, आज आपने साबित कर दिया. आपसे मिलके यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं - और वो लोग अलग ही चमकते हैं. आप सिर्फ एक नाम नहीं हो...आप एक इमोशन हो. आपने जो दुनिया बनाई है, वो सिर्फ शो और किरदारों तक सीमित नहीं है, वो हर उस इंसान के दिल में बस्ती है जिन्होंने कभी आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी. एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बाल्की सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक शक्ति हो. आप रत्न नहीं हो...आप तो दुर्लभ हो. दुर्लभ दृष्टि, दुर्लभ साहस, दुर्लभ हृदय. इतना सब पाने के बाद भी जो सादगी और गर्मजोशी आपके अंदर है, वही आपको सबसे अलग बनाती है.

तान्या ने आगे लिखा, "आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं...इतनी खुश की शब्दों में बयान करना मुश्किल है. आज सबसे ख़ुशी है, आपको बताने के लिए शब्द नहीं हैं, बस दिल से दुआ निकलती है कि आप हमेशा यूं ही चमकती रहें और हम जैसे सपने देखने वालों को हिम्मत देते रहें.

वहीं, तान्या ने एक और वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने दिखाया कि वो एकता कपूर के लिए क्या क्या गिफ्ट्स लेकर पहुंची थी. तान्या एकता के लिए बकलावा, गणपति बप्पा की मूर्ति और ढेर सारे गिफ्ट्स थे. एकता तान्या के इन गिफ्ट्स को पाकर काफी खुश थीं और उनका शुक्रिया अदा कर रही थीं.

बता दें कि तान्या एक और गाना लेकर आने वाली हैं. जिसका हाल ही में उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि वह अपने नए भजन की रिकॉर्डिंग कर रही हैं. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वह कब तक रिलीज होगा.

तान्या मित्तल ग्वालियर की रहने वाली हैं और वह एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है. बिग बॉस 19 में नजर आने के बाद वह खूब चर्चा में रही हैं. सो में उन्होंने अपनी कपड़ों की फैक्ट्री और किचन में लिफ्ट जैसी बातें की थी. जिसको लेकर लोगों ने उन्हें झूठी और फेक बताया था. लेकिन बाद में खुद तान्या ने इसका सबूत दिया. बता दें कि तान्या बिग बॉस 19 में टॉप 5 में पहुंची थीं.