---विज्ञापन---
Toxic की ‘लेडीज’ से उठा पर्दा, यश की फिल्म में नयनतारा से कियारा आडवाणी तक… दिखी धांसू झलक
Toxic Ladies Teaser: रॉकिंग स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है. कुछ महीने पहले फिल्म की रिलीज डेट टलने के बाद अब मेकर्स ने नया टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है. खास बात यह है कि इस बार टीजर का पूरा फोकस फिल्म की दमदार फीमेल स्टारकास्ट पर रखा गया है.
फिल्म की पांच अहम एक्ट्रेसेस की दिखी धांसू झलक
नए टीजर में फिल्म की पांच अहम अभिनेत्रियों की झलक दिखाई गई है. इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अपने-अपने अलग और दमदार अंदाज में नजर आती हैं. हर किरदार का लुक रहस्यमयी और स्टाइलिश दिखाया गया है, जिससे साफ है कि फिल्म में इन सभी का अहम रोल होने वाला है.
टीजर के आखिरी सीन ने लूटी लाइमलाइट
टीजर के आखिर में यश की एंट्री होती है. वह एक बार में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देते हैं और कई महिलाओं के गैंग से भिड़ते नजर आते हैं. टीजर का आखिरी सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें यश एक महिला पर हमला करते दिखाई देते हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं.
सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले. कई लोगों ने यश के नए अवतार और फिल्म के स्टाइल की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि वह इस फिल्म को सिनेमाघरों में कई बार देखने जाएगा और यश एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाले हैं.
यश की झलक देख दीवाने हुए फैंस
वहीं कुछ लोगों को टीजर खास पसंद नहीं आया. एक यूजर ने इसे कमजोर बताते हुए कहा कि फिल्म में उन्हें अब तक कुछ नया या दिलचस्प नजर नहीं आया. हालांकि, कई फैंस का मानना है कि यश इस फिल्म से यह साबित कर रहे हैं कि वह सिर्फ 'रॉकी भाई' की इमेज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की क्षमता भी रखते हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिलीज के दो दिन बाद यानी 28 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की Vvan- Force of the Forest , श्रद्धा कपूर की Eetha और अनुपम खेर की Khosla Ka Ghosla 2 भी सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. ऐसे में अगस्त के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.