Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिल्ली में छात्रों को पीटते देख खौला तमिलनाडु के सीएम विजय थलपति का खून, बोले- ‘NEET परीक्षा को खत्म…’

---विज्ञापन---

Vijay Thalapathy Breaks Silence on Students Protests: इस समय देश में हर तरफ CJP और छात्रों के प्रदर्शन की चर्चा हो रही है. इस CJP प्रोटेस्ट में कई फिल्मी सितारे और कॉटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन की कई वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद आम जनता से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों का गुस्सा बढ़ गया है. अब इस मामले पर तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम विजय थलपति ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. सीएम विजय ने तो यहां तक कह दिया कि NEET परीक्षा को ही खत्म कर देना चाहिए.

विजय ने तोड़ी चुप्पी

विजय थलपति ने विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और NEET परीक्षा लीक पर चुप्पी तोड़ी है. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद विजय ने X पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिसमें उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की.

---Advertisement---

गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है...

विजय ने कहा, 'NEET परीक्षा में इर्रेगुलैरिटीज के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं का समर्थन करने के लिए आगे आए कई नेताओं, जिनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं, ये गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है.'

झूठे वादे नहीं...

विजय ने आगे लिखा, 'TVK का अटल रुख यह है कि NEET एग्जाम सिस्टम को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए. हम कभी भी झूठे वादे नहीं करेंगे. ऐसे सिस्टम का इस्तेमाल करके जो न केवल छात्रों बल्कि उनके परिवारों को भी बुरी तरह प्रभावित करती है. हमने अपनी पार्टी की शुरुआत के समय ही, अपने 'कझगम' द्वारा आयोजित शैक्षिक पुरस्कार समारोह में इस बात पर जोर दिया था.'

---Advertisement---

समस्या का एकमात्र समाधान...

अपनी बात पूरी करते हुए विजय ने आगे लिखा, 'केंद्र सरकार को हमारे लोगों और हमारे छात्रों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. इसलिए, NEET परीक्षा को पूरी तरह से रद्द किया जाना चाहिए. हम दोहराते हैं कि यही इस समस्या का एकमात्र समाधान है.'

First published on: Jul 22, 2026 05:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola