Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sobhita Dhulipala Net Worth: क्या पति नागा चैतन्य से अमीर हैं शोभिता धूलिपाला? यहां जानें दोनों की नेट वर्थ

---विज्ञापन---

शोभिता धुलिपाला फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं. वह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने अपने करियर में तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं, साउथ एक्टर नागा चैतन्य से शादी के बाद से तो वह किसी न किसी कारण खबरों में छाई रहती हैं. वहीं, आद एक्ट्रेस का बर्थडे है, तो आज इसी मौके पर हम पता करेंगे कि नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला में सबसे ज्यादा अमीर कौन है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

35वां जन्मदिन मना रही हैं शोभिता

शोभिता आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 31 मई 1992 को तेनाली, आंध्र प्रदेश में हुआ था. शोभिता एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. शोभिता अपनी स्कूली पढ़ाई के बाद मुंबई चली गई, जहां उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की. इसके अलावा वह एक बेहतरीन डांसर हैं. उन्होंने कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम में ट्रेनिंग हासिल की है. वहीं, शोभिता ने साल 2013 में फेमिना मिस इंडिया अर्थ का खिताब अपने नाम किया था.

---Advertisement---

इन फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं शोभिता

फेमिना मिस इंडिया अर्थ जीतने के बाद शोभिता ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने साल 2016 में आई अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म रमन राघव 2.0 से डेब्यू किया. इसके बाद वह प्राइम वीडियो की सीरीज मेड इन हेवन में नजर आईं, जो कि जबरदस्त हिट रही. इसके बाद वह मेजर, कुरुप, पोन्नियिन सेल्वन, द नाइट मैनेजर, जैसी तमाम फिल्मों और सीरीज में नजर आईं.

शोभिता धुलिपाला की नेटवर्थ

वहीं, शोभिता को इंडस्ट्री में काम करते हुए 10 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शोभिता की कुल नेटवर्थ 10 करोड़ रुपये है. इसके अलावा वह किसी भी फिल्म या सीरीज के लिए 70 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. साथ ही वह ब्रांड एंडोर्समेंट, इंस्टाग्राम पोस्ट से भी कमाती हैं. वह विज्ञापन के लिए करीब 50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं.

---Advertisement---

शोभिता हैं लग्जरी गाड़ियों की शौकीन

इन सभी के अलावा शोभिता लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन हैं. उनके पास ऑडी R8, लैंड रोवर डिफेंडर जैसी गाड़ियां हैं. साथ ही उन्हें शादी के वक्त ससुर नागार्जुन ने 2.5 करोड़ रुपये की लेक्सस एलएम एमपीवी गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास हैदराबाद में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है.  

नागा चैतन्य हैं शोभिता से कई गुना अमीर

शोभिता के पति नागा चैतन्य की संपत्ति को लेकर बात करें तो वह उनसे कई गुना अमीर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य की कुल संपत्ति 154 करोड़ रुपये है. इसके अलावा वह एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं. इतना ही नहीं अन्य साउथ सेलेब्स की तरह नागा के पास भी हैदराबाद के जुबली हिल्स में आलीशान घर है, जिसकी कीमत 15 करोड़ बताई जाती है. साथ ही एक्टर के पास करोड़ों की गाड़ियां भी हैं, जिसमें रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, फरारी एफ 430, जैसी गाड़ियां है. इसके अलावा उनके पास BMW R9T, ट्रायम्फ थ्रक्सटन आर जैसी सुपरबाइक भी हैं.

---Advertisement---
First published on: May 31, 2026 01:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola