---विज्ञापन---

‘उसकी पत्नी और बच्चों…’ थलपति विजय के शपथ ग्रहण में तृषा कृष्णन के जाने पर भड़कीं सिंगर, बोलीं- ईमानदारी से…

Singer Fire on Trisha Krishnan: अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में छाए हुए हैं. बीते दिन उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार, फैंस और तमिल स्टार तृषा कृष्णन पहुंचीं. इस समारोह में तृषा की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. वहीं, एक्ट्रेस का इस तरह इस समारोह में जाना एक सिंगर को बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसको लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी भी दिखाई.

तृषा बिल्कुल पसंद नहीं...

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन का जाना सिंगर सुचित्रा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. इसको लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी भी सोशल मीडिया पर खुलकर जाहिर की है. उन्होंने बताया कि उन्हें तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है.

---Advertisement---

मुझे विजय बहुत पसंद...

सुचित्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है. मैं यह बात निष्पक्ष रूप से कहूंगी और इससे मेरे फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मुझे विजय बहुत पसंद है, और मैं बिना किसी का पक्ष लिए ईमानदारी से अपनी राय दूंगी.'

जीवन में कोई तीसरा...

सुचित्रा ने आगे कहा, 'सक्सेसफुल लोगों के जीवन में कोई तीसरा तब आता है जब वे अकेले हो जाते हैं. विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बनाकर खुद को एकांत में डाल लिया है. इसी बीच उसने राजनीति में कदम रखा है. उन्हें राजनीतिक राह पर आगे बढ़ने के लिए अपने पिता चंद्रशेखर के डाइडेंस की जरूरत है, वरना वो कुछ भी नहीं कर पाएंगे.'

---Advertisement---

बिना तलाक...

इस दौरान उन्होंने तृषा और विजय की मां को गले मिलने पर ताना मारा. इसके साथ संगीता के नाम का जिक्र करते हुए लिखा, 'बिना तलाक लिए वह तृषा के साथ घूम रही हैं. संगीता ने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर चलाने आरोप लगाया है.'

उनकी पत्नी और बच्चों...

सुचित्रा ने आगे लिखा, 'विजय अपने फैंस के लिए एक बुरा उदाहरण पेश कर रहे हैं, जबकि उनकी फीमेल फैन और उनकी पत्नी के खिलाफ किए गए गलत कामों का अंधाधुंध समर्थन कर रही हैं. इसके साथ ही वो एक अवैध रिश्ते को बढ़ावा दे रही हैं. जरा सोचिए इस समय उनकी पत्नी और बच्चों की दिमागी हालात कैसी होगी.'

First published on: May 11, 2026 07:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.