Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam और Maharaja से भी तगड़ी है Jio Hotstar पर ये फिल्म, मिलेगा सस्पेंस थ्रिलर का डबल डोज

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शक अक्सर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. इसी वजह से वे ऐसी फिल्मों की लगातार तलाश भी करते रहते हैं. 'दृश्यम' और 'महाराजा' जैसी फिल्मों ने अपनी दमदार कहानी, शानदार सस्पेंस और कलाकारों ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है. अगर आपको भी ऐसी फिल्में पसंद हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो आखिर तक आपको सीट से बंधे रहने पर मजबूर कर देगी.

8 साल पुरानी है ये फिल्म

दरअसल, हम साल करीब 8 साल पुरानी फिल्म के बारे में. इसकी कहानी आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है. फिल्म आखिर तक जबरदस्त सस्पेंस बनाए रखती है और IMDb पर भी इसे शानदार रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'रत्सासन' की, जिसका निर्देशन राम कुमार ने किया है. जो कि 2018 में रिलीज हुई थी. फिल्म में विष्णु विशाल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. उनके अलावा अमाला पॉल और अम्मू अभिरामी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी हैं.

क्या है रत्सासन की कहानी?

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक बेहतरीन तमिल साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. इसकी कहानी अरुण नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिल्म निर्देशक बनना चाहता है. हालांकि, पिता की मौत के बाद परिस्थितियों के चलते उसे पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनना पड़ता है. इसी दौरान शहर में स्कूली लड़कियों की बेरहमी से हत्या की घटनाएं सामने आती हैं. अरुण इस रहस्यमयी सीरियल किलर को पकड़ने की जिम्मेदारी उठाता है. फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि आखिर तक कातिल की पहचान कर पाना बेहद मुश्किल होता है.

---Advertisement---

रत्सासन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रत्सासन' महज 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जबकि इसने दुनियाभर में करीब 50 से 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

फिल्म को IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो इसे JioHotstar पर देखा जा सकता है. IMDb पर इस फिल्म को 8.3/10 की शानदार रेटिंग मिली है. बेहतरीन कहानी, दमदार एक्टिंग और शानदार सस्पेंस के चलते यह आज भी सबसे पसंदीदा सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है.

---Advertisement---
First published on: Jul 24, 2026 02:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola