---विज्ञापन---
रिलीज से पहले ही Ram Charan की ‘Peddi’ ने मचाया तहलका! ₹600 का टिकट और 5 शो… क्या टूटेगा ‘Baahubali’ का रिकॉर्ड?
ग्लोबल स्टार राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) अपनी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की राह पर चल पड़ी है. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म को लेकर आंध्र प्रदेश में जो तगड़ा बज बना है, उसके बाद हर तरफ यही चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देगी? आंध्र प्रदेश सरकार से फिल्म को मिले स्पेशल शोज और टिकटों के दामों में भारी बढ़ोतरी की मंजूरी ने ट्रेड एक्सपर्ट्स के दावों को और मजबूत कर दिया है.
क्या टूटेगा 'बाहुबली' का रिकॉर्ड?
आंध्र प्रदेश में फिल्म को मिले सपोर्ट के बाद ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'पेद्दी' अपने पहले हफ्ते में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी. ₹600 के प्रीमियर टिकट और भारी हाइक के चलते आंध्र प्रदेश में इसकी ओपनिंग ऐतिहासिक होने वाली है, जो एसएस राजामौली की 'बाहुबली' के शुरुआती रिकॉर्ड्स को कड़ी टक्कर दे सकती है.
आंध्र प्रदेश में मिला बड़ा बूस्ट
फिल्म के मेकर्स (मैत्री मूवी मेकर्स) को आंध्र प्रदेश सरकार से बड़ी राहत मिली है. सरकार ने पहले हफ्ते के लिए सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में ₹100 और मल्टीप्लेक्स में ₹125 प्रति टिकट की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. साथ ही हर दिन 5 शो चलाने की इजाजत से पहले वीकेंड का कलेक्शन आसमान छूने की उम्मीद है.
तेलंगाना में नहीं मिला टिकट हाइक
आंध्र प्रदेश के उलट तेलंगाना में मेकर्स को झटका लगा है. तेलंगाना हाई कोर्ट की बेंच ने फिल्म के 'प्री-टिकट प्राइस हाइक' पर सरकार को तत्काल कोई भी आदेश देने से मना कर दिया, क्योंकि कई मामले पहले से लंबित थे. भ्रम से बचने के लिए मेकर्स ने खुद ही अपनी याचिका वापस ले ली, जिससे वहां टिकट की कीमतें सामान्य रहेंगी.
शानदार स्टारकास्ट और ऑस्कर विनर का संगीत
'उप्पेना' जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म बनाने वाले बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी नजर आएंगे. फिल्म का जादुई संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने दिया है.
पीएम मोदी से चर्चा और 'क्रॉसओवर एथलीट' की कहानी
यह फिल्म आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के एक 'क्रॉसओवर एथलीट' की कहानी है, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ तीनों विधाओं में माहिर है. इस किरदार के लिए राम चरण ने खून-पसीना बहाया है और शूटिंग के दौरान वे घायल भी हुए. हाल ही में राम चरण ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर बताया था कि यह फिल्म 'विकसित भारत' और गांवों को मजबूत बनाने की हमारी अपनी मिट्टी की एक बेहद जमीनी और प्रेरणादायक कहानी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.