Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Neet 2026: Sai Pallavi से Manushi Chhillar तक, इन भारतीय सेलेब्स के पास है मेडिकल डिग्रियां

---विज्ञापन---

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनके पास बड़ी-बड़ी डिग्रियां हैं. अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, ये ऐसे सेलेब्स हैं जो भारत के नामी कॉलेज से पढ़े हैं और अच्छी डिग्रियां हासिल की हैं. हालांकि आज हम कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि मेडिकल की डिग्री भी रखते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

साई पल्लवी

साई पल्लवी साउथ की फेमस और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. हालांकि उन्होंने साउथ फिल्मों में अपना नाम कमाने से पहले जॉर्जिया की त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की.  

---Advertisement---

श्रीलीला

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी एक्ट्रेस 'श्रीलीला' का नाम भी इसमें शामिल है. श्रीलीला ने भी एमबीबीएस की पढ़ाई की है और वो एक डॉक्टर हैं. हालांकि वह अब फिल्मों में काफी एक्टिव हैं और जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म मेरी जिंदगी है में नजर आने वाली हैं.

मेयांग चांग

सिंगर और एक्टर 'मेयांग चांग' भी मेडिकल की डिग्री रखते हैं. एक्टर ने बेंगलुरु के वोक्कालिगा संघ डेंटल कॉलेज से बीडीएस की डिग्री हासिल की है. वह एक सर्टिफाइड डेंटिस्ट है.

---Advertisement---

मानुषी छिल्लर

साल 2017 में मिस वर्ल्ड रह चुकीं 'मानुषी छिल्लर' के पास भी मेडिकल डिग्री है. एक्ट्रेस ने हरियाणा के भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की है. वह Neet का एग्जाम भी क्लीयर कर चुकी हैं.

अदिति गोवित्रिकर

'अदिति गोवित्रिकर' एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं और उन्होंने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है और उनके पास गायनोकोलॉजी में भी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी है. वह एक क्वालिफाइड डॉक्टर हैं.

---Advertisement---
First published on: May 12, 2026 01:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola