---विज्ञापन---
‘मक्खी’ फेम इस सुपरस्टार का एक्टिंग से भरा मन? अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी, इन 4 प्रोजेक्ट से तबाही मचाने को हैं तैयार
Makkhi Fame Actor Directorial Comeback Update: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार किच्चा सुदीप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार भी एक्टर अपनी आने वाली को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार सुदीप पर्दे पर नहीं बल्कि उसके पीछे काम करेंगे. दरअसल, हाल ही में किच्चा सुदीप ने बताया कि अब वो अपनी अगली में एक्टिंग नहीं करेंगे, बल्कि उसे डायरेक्ट करेंगे. इसी सिलसिले में सुदीप 4 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
पर्दे के पीछे काम करेंगे
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'मक्खी' स्टार किच्चा सुदीप सालों बाद एक बार फिर फिल्म को डायरेक्ट का काम संभालने वाले हैं. खबर है कि फिल्म 'मार्क' के बाद किच्चा सुदीप 4 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने इन प्रोजेक्ट को लेकर किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया है.
अगली फिल्म का नाम
सुदीप की अगली फिल्म का नाम 'बिल्ला रंगा बाशा (बीआरबी)' है, जिसके लिए उन्होंने डायरेक्टर अनुप भंडारी के साथ कोलैबोरेट किया है. इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. जिसकी कहानी 2209 के फ्यूचरिस्टिक वर्ल्ड पर आधारित होगी. उम्मीद की जा रही है कि इसकी शूटिंग जून 2026 में फिर से शुरू होगी.
डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी
इसके साथ ही खबर है कि किच्चा सुदीप फिर से डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी करने जा रहे हैं. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में किच्चा सुदीप अपने आने वाले इन प्रोजेक्ट्स को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकते हैं. वैसे फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनकी अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.
किच्चा सुदीप की वो फिल्म
बता दें कि, किच्चा सुदीप ने आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म 'माणिक्य' को डायरेक्ट किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली सुपरहिट साबित हुई थी. इसके अलावा क्रिटिक्स ने भी फिल्म की खूब सराहना की थी. यह फिल्म प्रभास की मूवी 'मिर्ची' का रीमेक थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.